तेलंगाना के आदिलाबाद में सोमवार देर रात राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग लगने से तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि वार्ड से 28 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. आग रात करीब 11:50 बजे लगी. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आग एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, जिससे वार्ड में आग की लपटें और घना धुआं फैल गया. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

ये भी पढ़ें: आरएमएल अस्पताल में आग लगने की खबर, अधिकारियों का घटना से इनकार
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मौतों पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घटना से प्रभावित सभी बच्चों को बेहतर से बेहतर इलाज मिले और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जाए. रेवंत रेड्डी ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए और अधिकारियों से आग लगने के कारणों पर रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तेलंगाना के अस्पतालों में आग और बिजली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए.
अधिकारी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना के वक्त SNCU में बिजली व्यवस्था, एयर-कंडीशनिंग उपकरण और आग से सुरक्षा के इंतजाम ठीक से काम कर रहे थे या नहीं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के हॉस्पिटल में लगी आग, कांच तोड़कर क्रेन से निकाले गए मरीज, एक की मौत, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं