हैदराबाद में मुख्यमंत्री केसीआर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अपने भाषण में कहा कि केंद्र सरकार में बैठे लोग आम लोगों को घृणास्पद राजनीति में बांटकर अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए घटिया कदम उठा रहे हैं. सीएम केसीआर ने कहा कि राज्य के लोगों और देश के लोगों को बधाई, जो वज्रोत्सव के अवसर पर उत्साह के साथ आजादी मना रहे हैं. यह एक खास मौका है. जो हर भारतीय के दिल को गौरवान्वित महसूस कराता है. तिरंगे झंडे की उत्तपत्ति को 75 साल पूरे हो गए. सीएम ने इस ऐतिहासिक अवसर को याद करते हुए राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया. इसके अलावा तेलंगाना के कार्यकार्ताओं के हाथों एक करोड़ बीस लाख झंडे बनाए गए और हर घर क मुफ्त में सौंपे गए.
राज्य के लोगों ने राज्य सरकार द्वारा दिए गए आह्वान पर उत्साह दिखाकर हर घर पर ध्वज फहराया है. भारत की आजादी की हीरक जयंती के अवसर पर यह हमारा दायित्व है कि हम उन महान लोगों को नमन करें, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी, ताकि देश की स्वतंत्रता की हवा में सांस ले सके. केसीआऱ ने कहा कि सरकार संघीय मूल्यों को कमजोर कर रही है. राज्यों को केवल 29.6 प्रतिशत दिया जाता है जबकि उन्हें 41 प्रतिशत हिस्सा मिलना चाहिए और न्याय करना चाहिए. तेलंगाना सरकार भारत के स्वतंत्रता के इतिहास आदर्शों और मूल्यों को वर्तमान पीढ़ी तक विस्तार से पहुंचाने के लिए 15 दिन के लिए भारत के स्वतंत्रता का डायमंड जुबली महोत्सव का आयोजन कर रही है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें : देशभर में ईसाई संस्थानों पर हमले को लेकर SC में सुनवाई, केंद्र ने कहा- आरोपों में कोई दम नहीं
8 अगस्त को हमने उत्सव के मुख्य आकर्षण को उत्साह के साथ मनाया. इस महीने की 22 तारीख तक हम पूरे राज्य में देशभक्ति के कई कार्यक्रम मना रहे हैं. केसीआर ने कहा कि 12 प्रतिशत की उत्पादन बढ़ोतरी दर के साथ तेलंगाना औद्योगिक प्रगति में अग्रणी राज्य है. तेलंगाना वह राज्य है, जो देश में आईटी क्षेत्र के निर्यात में 26.14 प्रतिशत की उच्चतम वृद्धि दर के साथ निर्विरोध बढ़ रहा है. आठ साल की छोटी सी अवधि में मजबूत भागीदार बन गया है. 2014-15 में राज्य के अस्तित्व के पहले राज्य का राजस्व 62000 करोड़ था. हम इसे 2021 तक बढ़ाकर 184000 करोड़ रुपये कर पाए हैं. यानी सात साल में राज्य का राजस्व तीन गुना हो गया है. आज तेलंगाना देश में मजबूत आर्थिक संपदा वाले राज्य के रूप में विकसित हो गया है. केसीआऱ ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय औसत आदमी की आर्थिक प्रगति का सही पैमाना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं