विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2020

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर निशाना- CM ने RSS के सामने सरेंडर कर दिया, CAA के बाद अब आरक्षण पर भी हैं चुप

RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने नीतीश कुमार पर RSS के सामने आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया है.

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर निशाना- CM ने RSS के सामने सरेंडर कर दिया, CAA के बाद अब आरक्षण पर भी हैं चुप
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
  • तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला
  • आरक्षण विवाद पर चुप रहने पर तेजस्वी ने खड़ा किया सवाल
  • नीतीश कुमार ने RSS के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है- तेजस्वी
नई दिल्ली:

RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने नीतीश कुमार पर RSS के सामने आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया है. साथ ही राजद नेता ने बिहार के मुख्यमंत्री को नीति, सिद्धांत विहीन बताया है. सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर राजद नेता ने लिखा है, "नीतीश कुमार जी ने पूरी तरह से आरएसएस-भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने तब CAA,NPR,NRC पर केंद्र को समर्थन देने के बावजूद बात भी नहीं की थी और अब आरक्षण नीति के ख़त्म करने पर भी घातक रूप से चुप है."

एग्जिट पोल से नहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले से परेशान हैं बिहार NDA के नेता, 2015 में लालू प्रसाद ने बदल दी थी हवा

तेजस्वी यादव ने लिखा है,"वे एकमात्र ऐसे नेता हैं जिनके पास कोई नीति, सिद्धांत और विचारधारा नहीं है लेकिन केवल एक ही उद्देश्य है. वो अब थक कर लक्ष्यहीन और अदूरदर्शी हो चुके है. 60 फ़ीसदी युवा आबादी वाले राज्य में विकास और नए विकसित बिहार का कोई लक्ष्य, सपना और रोडमैप नहीं है.

राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता ने सवाल उठाते हुए लिखा है "आख़िर कब तक हम पिछड़ा और ग़रीब राज्य रहेंगे? अब तो केंद्र और राज्य दोनों जगह एक ही गठबंधन की सरकारें है? 15 वर्ष शासन करने के बाद भी ये लोग क्यों नहीं बताते कि बिहार को कैसे आगे बढ़ायेंगे?

VIDEO: नीतीश कुमार ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा: दिल्ली की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन आप सिर्फ झूठ बोलते रहे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, RJD, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com