जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को एक नेत्रहीन दंपति की मदद करते हुए अपनी व्यक्तिगत बचत में से उन्हें 25 हजार रुपये दिए. नेत्रहीन होने के कारण दंपति को यह पता ही नहीं चला कि उनके द्वारा की गई बचत में एक हजार और पांच सौ के नोट चार साल पहले ही बंद कर दिए गए थे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अगरबत्ती बेचकर आजीविका कमाने वाले सोमू (58) और उनकी पत्नी पलानीअम्मल ने दस साल से भी अधिक समय में जितनी बचत की थी, जिलाधिकारी सी कतिरावन ने उससे एक हजार रुपये अधिक देकर उनकी सहायता की.
सूत्रों ने कहा कि सोमू द्वारा सरकार से मदद की अपील किए जाने के दो दिन बाद जिलाधिकारी ने अच्छे नागरिक की भूमिका का निर्वाह करते हुए वाहन भेजकर दंपति को कार्यालय बुलाया और उन्हें चेक सौंपा. उन्होंने 24,000 रुपये मूल्य के पुराने नोटों को जिले के प्रमुख बैंक में जमा कराने का निर्देश दिया.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
सूत्रों ने कहा कि सोमू और उनकी पत्नी ने तात्कालिक सहायता के लिए अधिकारी को धन्यवाद दिया. सोमू ने कहा कि शुक्रवार को जब वह अपनी बचत राशि बैंक में जमा कराने गए तब उन्हें पता चला कि एक हजार और पांच सौ के नोट नवंबर 2016 में ही बंद कर दिए गए थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं