विज्ञापन

समुद्र के रास्ते श्रीलंका भेजी जा रही थी 100 करोड़ की ड्रग्स, समुद्र के बीचों-बीच चांदी की पन्नी में लिपटे 27 पैकेट ऐसे पकड़े गए

DRI को खुफिया जानकारी मिली थी कि नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप को नागपट्टिनम जिले के एक तटीय इलाके में जमा किया गया है, जहां से इसे अवैध तरीके से आगे श्रीलंका तस्करी करके भेजने की तैयारी है.

समुद्र के रास्ते श्रीलंका भेजी जा रही थी 100 करोड़ की ड्रग्स, समुद्र के बीचों-बीच चांदी की पन्नी में लिपटे 27 पैकेट ऐसे पकड़े गए
श्रीलंका भेजी जा रही ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त.
NDTV
  • DRI ने तमिलनाडु के नागपट्टिनम तटीय इलाके से 137 किलो क्रिस्टल मेथामफेटामाइन बरामद किया है
  • बरामद नशीले पदार्थों की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. इसकी श्रीलंका तस्करी की कोशिश थी
  • खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई ने 16-17 अक्टूबर 2026 को गहन निगरानी और प्रवर्तन अभियान चलाया था

समुद्री रास्ते से श्रीलंका में नशीले पदार्थों की तस्करी की एक संदिग्ध कोशिश DRI नाकाम कर दी है.डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने खुफिया सूचना पर  एक बड़ा सीक्रेट ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान  तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के एक तटीय गांव से 137 किलो क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त किया है, जो एक प्रतिबंधित सिंथेटिक नशीला पदार्थ है, ये जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी है. 

ड्रग-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी मुहिम के तहत तमिलनाडु के तटीय इलाके में हाल के सालों में ये सबसे बड़ी नशीले पदार्थों की बरामदगी है.वित्त मंत्रालय ने इस ऑपरेशन पर अहम जानकारी शेयर करते हुए कहा कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर, DRI अधिकारियों ने 16-17 अक्टूबर 2026 के दौरान गहन निगरानी और प्रवर्तन अभियान चलाया.इस दौरान उन्होंने तटीय इलाकों में सक्रिय एक ऐसे ड्रग-तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जो इन नशीले पदार्थों की श्रीलंका में तस्करी करने की फिराक में था. 

100 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

इस खेप को समुद्र के बीचों-बीच एक जहाज से दूसरे जहाज में स्थानांतरित करके श्रीलंका भेजने की योजना थी. अवैध ड्रग बाजार में जब्त किए गए इन नशीले पदार्थों की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. DRI को खुफिया जानकारी मिली थी कि नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप को नागपट्टिनम जिले के एक तटीय इलाके में जमा किया गया है, जहां से इसे अवैध तरीके से आगे श्रीलंका तस्करी करके भेजने की तैयारी है.

100 करोड़ की क्रिस्टल मेथ जब्त

  • तलाशी के दौरान छह बैग मिले, जिनमें चांदी की पन्नी में लिपटे 27 पैकेट थे
  • हर पैकेट का वजन लगभग 5 किलो था
  • इन पैकेटों में एक सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ था,जो मेथामफेटामाइन होने का शक है
  • इस अवैध खेप को NDPS एक्ट, 1985' के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया

चार लोग गिरफ्तार

इस ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध मास्टरमाइंड के ठिकाने की तलाशी ली गई, जहां से DRI अधिकारियों ने 10 लाख रुपये नकद भी जब्त किए. सूत्रों के मुताबिक, यह पैसा नशीले पदार्थों की बिक्री से जमा किया गया था. वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अब तक इस मामले में NDPS एक्ट, 1985 के तहत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे यात्री के बैग से 12.86 किलो संदिग्ध गांजा बरामद, कीमत 4.5 करोड़ रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drug Racket Busted, Tamilnadu News, Cm Vijay, Drugs Recovered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com