भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने उनसे "राजनीतिक और निर्वाचन क्षेत्र के काम को गहनता से करने" के लिए कहा है. दरअसल हाल ही में अमित शाह और तमिलिसाई के बीच की बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था. ये वीडियो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह का है. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह को उंगली से इशारा करते हुए सुंदरराजन से एनिमेटेड तरीके से बात करते हुए देखा जा सकता है.
Yesterday as I met our Honorable Home Minister Sri @AmitShah ji in AP for the first time after the 2024 Elections he called me to ask about post poll followup and the challenges faced.. As i was eloborating,due to paucity of time with utmost concern he
— Dr Tamilisai Soundararajan (மோடியின் குடும்பம்) (@DrTamilisai4BJP) June 13, 2024
adviced to carry out the…
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
तमिलिसाई सुंदरराजन ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा
गुरुवार शाम को एक्स पर एक पोस्ट में, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल सुंदरराजन ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद पहली बार अमित शाह से मुलाकात की और दोनों के बीच चुनाव के बाद की चीजों के बारे में बात हुई. उन्होंने कहा कि कल जब मैं 2024 के चुनावों के बाद पहली बार आंध्र प्रदेश में हमारे माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मिली, तो उन्होंने मुझे चुनाव के बाद की कार्रवाई और सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछने के लिए बुलाया.
तमिलिसाई और शाह के बीच हुई ये बातचीत
तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि मैं विस्तार से सब बता रही थी, लेकिन समय की कमी के कारण गृह मंत्री अमित शाह ने अत्यंत चिंता के साथ राजनीतिक और निर्वाचन क्षेत्र के काम को गहनता से करने की सलाह दी, मेरी ये बात सभी अटकलों विराम लगाने के लिए है." सुंदरराजन ने दक्षिण चेन्नई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें डीएमके के तमिझाची थंगापांडियन से चुनाव में शिकस्त मिली.
तमिलनाडु बीजेपी में पार्टी के भीतर कलह की अफवाहों के मद्देनजर उनकी टिप्पणी बेहद ही महत्वपूर्ण है. बुधवार को चेन्नई लौटने पर सुंदरराजन ने पत्रकारों द्वारा पार्टी के भीतर कलह के दावों और शाह के साथ उनकी बातचीत के बारे में पूछे जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं