विज्ञापन

तमिलनाडु में आज से TVK सरकार, CM विजय के साथ 9 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ, लिस्ट आई सामने

टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय रविवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. विजय का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा. उनके साथ 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

तमिलनाडु में आज से TVK सरकार, CM विजय के साथ 9 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ, लिस्ट आई सामने
TVK प्रमुख एक्टर विजय के शपथ ग्रहण से पहले चेन्नई में कार्यकर्ताओं को जोश हाई है.
  • तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
  • विजय के साथ नौ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी और वे अहम विभाग संभालेंगे.
  • तमिलनाडु में विजय के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों की लिस्ट सामने आ गई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:

Tamil Nadu CM Vijay Swearing-in: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के लिए आज का दिन काफी अहम है. अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) की आज सरकार बनने जा रही है. टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय रविवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. विजय का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत साबित करने वाले पत्र को जमा करने के बाद विजय को औपचारिक रूप से सरकार बनाने के लिए बुलाया.

विजय के साथ 9 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

पार्टी सूत्रों ने शनिवार को जानकारी दी कि विजय नई सरकार में गृह, पुलिस और सामान्य प्रशासन जैसे अहम पोर्टफोलियो अपने पास रख सकते हैं. सूत्रों ने कहा कि तमिलनाडु में कैबिनेट बनाने के पहले चरण में विजय के साथ नौ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. समारोह से पहले मंत्रियों और विभागों की एक संभावित लिस्ट भी सामने आई है.

Latest and Breaking News on NDTV

विजय के साथ ये 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

  1. के.ए. सेंगोट्टैयन
  2. आधव अर्जुन 
  3. राज मोहन
  4. निर्मल कुमार
  5. आनंद राज मोहन
  6. डॉ टीके प्रभु
  7. पी वेंकटरमण
  8. कीर्तन
  9. अरुण राज

विजय मंत्रिमंडल में किसे मिलेगा कौन सा विभाग? (IANS इनपुट)

  • वरिष्ठ नेता के.ए. सेंगोट्टैयन के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) संभालने की उम्मीद है.
  • आधव अर्जुन को स्पोर्ट्स डेवलपमेंट पोर्टफोलियो दिए जाने की उम्मीद है. 
  • राज मोहन के आदि द्रविड़ वेलफेयर डिपार्टमेंट के मंत्री बनने की संभावना है.
  • सी.टी.आर. निर्मल कुमार बिजली विभाग का चार्ज ले सकते हैं.
  • अरुण राज मोहन कमर्शियल टैक्स और रजिस्ट्रेशन देख सकते हैं. 
  • एन. आनंद को म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन पोर्टफोलियो दिए जाने की संभावना है.
  • वी.एन.एस. मुस्तफा के नए कैबिनेट में माइनॉरिटी वेलफेयर संभालने की उम्मीद है.
  • पी. वेंकटरमणन को स्कूल एजुकेशन पोर्टफोलियो दिया जा सकता है. 
कांग्रेस को भी कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है. सूत्रों ने इशारा किया कि कांग्रेस नेता राजेश कुमार और विश्वनाथन को कैबिनेट मिनिस्टर बनाया जा सकता है.

5 पार्टियों के साथ से सीएम बन रहे विजय

टीवीके तमिलनाडु इलेक्शन में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन अकेले बहुमत के निशान से चूक गई. इसके बाद विजय को कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई-एम, विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का सपोर्ट मिला, जिससे अलायंस के विधायकों की संख्या 120 हो गई. जो बहुमत के नंबर को पार कर गया.

यह भी पढ़ें - लोकभवन के 4 चक्कर, 5 पार्टियों का साथ और छठे दिन बनेगी विजय 'सरकार'... नतीजों से अब तक की पूरी कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com