विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2020

तमिलनाडु के कृषि मंत्री का 72 वर्ष की आयु में निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरिक्कनु (R Doraikkannu), जो कि कोरोनोवायरस से संक्रमित थे,उन का कल रात निधन हो गया. वे 72 वर्ष के थे.

तमिलनाडु के कृषि मंत्री का 72 वर्ष की आयु में निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरिक्कनु का निधन हो गया है.
चेन्नई:

तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरिक्कनु (R Doraikkannu), जो कि कोरोनोवायरस से संक्रमित थे,उन का कल रात निधन हो गया. वे 72 वर्ष के थे. मंत्री 13 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे.वे तंजावुर जिले के पापनासम से तीन बार के विधायक थे. कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. अरविंदन सेल्वराज ने कहा कि 72 वर्षीय AIADMK नेता ने कल देर रात अंतिम सांस ली. उन्होंने कहा, "गहरे शोक के साथ हम शनिवार को 11.15 बजे कृषि मंत्री आर डोरिक्कन्नू के निधन की घोषणा करते हैं."

यह भी पढ़ें:दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,062 नये मामले, संक्रमित होने की दर 11.42 प्रतिशत

बयान में कहा गया है, "इस कठिन अवधि के दौरान हमारे विचार और प्रार्थनाएं शोकग्रस्त परिवार के साथ हैं." तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंत्री को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, आर दोरिक्कन्नु "अपनी सादगी, विनम्रता, सीधेपन, शासन कौशल और किसान समुदाय के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे. उन्होंने कृषि मंत्रालय को पूरे समर्पण के साथ संभाला. उनका असामयिक निधन तमिल लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है. "

दिल्ली में तेजी से बढ़ता कोरोना, पिछले 24 घंटे में 41 लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
R Doraikkannu, R Doraikkannu Covid Positive, Tamil Nadu Agriculture Minister Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com