विज्ञापन

कोलकाता में तनाव, अमित शाह के दौरे से पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, क्या है पूरा मामला

Amit Shah Kolkata Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे से पहले बड़ी घटना सामने आई है. यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ हुई है. जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है.

कोलकाता में तनाव, अमित शाह के दौरे से पहले  श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, क्या है पूरा मामला
कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़
कोलकाता:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक एक दिन पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की घटना हुई है. जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण है. ऐसे में पुलिसबल तैनात किया गया है. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है जबकि भाजपा ने इसे लेकर कड़ा विरोध जताया है. पश्चिम बंगाल पुलिस के मुताबिक मध्य कोलकाता के सुखिया स्ट्रीट इलाके में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चबूतरे का निचला हिस्सा टूटा हुआ मिला. उनकी 125वीं जयंती के अवसर पर इस प्रतिमा को हाल ही में स्थापित किया गया था. इसका उद्घाटन सोमवार को भाजपा के प्रदेश नेताओं की तरफ से किया जाना था.  

रविवार सुबह क्षतिग्रस्त मिला चबूतरा

प्रतिमा के चबूतरे पर नाम पट्टिका भी लगा दी गई थी और शनिवार रात तक पूरा काम पूरा हो चुका था. लेकिन रविवार सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो चबूतरा क्षतिग्रस्त मिला. जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने मामले की जानकारी पुलिस की दी. कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार यह घटना आधी रात के बाद हुई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा सके. इस घटना को लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस मामले में एमहर्स्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ेंः ममता बनर्जी के वो '6 लफ्ज', जिसे सुनकर TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दे दिया पार्टी से इस्तीफा

सोमवार को कोलकाता आएंगे अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचेंगे. इस अवसर पर भाजपा सरकार ने 6 जुलाई को राज्य में अवकाश घोषित किया है.अमित शाह सोमवार दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे. वहां से वह सीधे दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आवास जाएंगे और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद शाम 4:50 बजे वह न्यू टाउन के इको पार्क पहुंचेंगे, जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125-फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे. इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी मौजूद रहेंगे. अमित शाह विश्व बांग्ला मेला प्रांगण में शाम 5 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेंगे. यहां आयोजित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे. 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा यह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए बेहद खुशी का अवसर है. पश्चिम बंगाल के उन सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, जो लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं या हाल के वर्षों में भाजपा से जुड़े हैं. केंद्रीय गृह मंत्री 6 जुलाई को हमारे साथ इस समारोह में शामिल होने आ रहे हैं. यह निस्संदेह एक ऐतिहासिक क्षण है. 

ये भी पढ़ेंः चुनाव में सिंबल मैंने दिया, नॉमिनेशन कराए, दो महीने में ही आप गद्दार कैसे बन गए? बागियों पर बिफरीं ममता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Amit Shah Kolkata, Syama Prasad Mukherjee, Kolkata News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com