बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में नमाज़ पढ़ रहे लोगों के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाने पर गुस्सा जाहिर किया है और इस घटना से जुड़े वीडियो क्लिप ट्वीट कर कहा है कि हिन्दू होने पर वो शर्मिंदा हैं.
उन्होंने एक लाइन के ट्वीट में लिखा, "एक हिंदू होने पर शर्मिन्दा हूं!"
As a Hindu I'm ashamed! https://t.co/26OfIqTeHO
— Swara Bhasker (@ReallySwara) October 22, 2021
बता दें कि शुक्रवार (22 अक्टूबर) को गुरुग्राम के सेक्टर 12-A की एक निजी संपत्ति पर जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग शांतिपूर्वक नमाज अदा कर रहे थे, तभी एक उग्र भीड़, जिसमें कथित तौर पर बजरंग दल कार्यकर्ता शामिल थे, वहां पहुंच गई और नमाज़ पढ़ रहे लोगों के सामने 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगे. इससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
किसानों के प्रदर्शन स्थल पर शख्स की हत्या को लेकर स्वरा भास्कर का ट्वीट, बोलीं- शर्मनाक
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब शहर के सेक्टर 47 में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है, जहां सरकारी जमीन पर खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की मांग की गई थी. शुक्रवार की इस घटना के सामने आए विजुअल में मुस्लिम समुदाय के लोगों की नमाज की तैयारी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस (इसमें रैपिड एक्शन फोर्स के सदस्य भी शामिल हैं) को देखा जा सकता है. वीडियो में दर्जनों पुलिसकर्मियों को पीले रंग के बैरिकेड के पीछे खड़ा देखा जा सकता है. ये विरोध कर रही भीड़ को रोक रहे हैं जो 'जय श्रीराम' के नारे लगा रही है.
स्वरा भास्कर ने आपत्तिजनक कमेंट्स पर दर्ज कराई FIR, ट्विटर से जवाब मांगेगी पुलिस
दोनों ही मामलों (सेक्टर 47 और सेक्टर 12-A) में नमाज स्थल गुरुग्राम प्रशासन द्वारा चिन्हित उन 37 स्थानों में शामिल हैं, जहां पर मुस्लिमों को नमाज अदा करने की इजाजत है. वर्ष 2018 में इसी तरह की घटना के सामने आने के बाद हिंदू और मुस्लिमों के बीच बातचीत के बाद प्रशासन ने ये स्थल तय किए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं