फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) इन दिनों फिर सुर्खियों में छा गई हैं. अब उन्होंने उनके खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजन कमेंट्स करने वालों के खिलाफ FIR दर्जा कराकर सुर्खियां बटोरी हैं. ट्विटर पर स्वरा की एक फिल्म में फिल्माए गए सीन को लेकर कुछ लोगों ने आपत्तिजनक बयान व कमेंट्स किए थे. जिसकी शिकायत स्वरा ने दिल्ली में साउथ वेस्ट जिले के वसंत कुंछ थाने में की थी.
पुलिस ने स्वरा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. दिल्ली पुलिस ने IT एक्ट और अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है. पुलिस जल्द ट्विटर से जवाब मांगेगी, आखिर किन-किन ट्विटर एकाउंट से ये ट्वीट किए गए थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि ट्विटर पर ऐसे कमेंट्स स्वरा के लिए नए नहीं हैं. इससे पहले भी वो ट्रोलिंग का शिकार होती रही हैं. एनडीटीवी से खास बातचीत में स्वरा ने बताया कि वो कैसे ट्रोलिंग और हेटर्स से डील करती हैं.
स्वरा ने कहा, ''ये जो ऑनलाइन हेटर्स हैं ये अब मेरी पहचान बन गई है. उनको टारगेट करके एक अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर नफरत फैलाई जा रही है. इस ऑनलाइन हेटर्स की वजह से उनके माता-पिता को काफी परेशानी होती है. कुछ लोग हैं जो चाहते हैं, मैं चुप हो जाऊं, सोशल मीडिया पर डर के रहूं, इसलिए वो लोग मुझे ट्रोल करते हैं. लेकिन मैं इसका विरोध करना महत्वपूर्ण समझती हूं.''
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं