पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पास उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार रात 10: 30 से 11 बजे के बीच पश्चिम बंगाल बीजेपी के बड़े नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमले में सुवेंदु के सुरक्षा अधिकारी (PS) को भी गोली लगी, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. चंद्रनाथ हत्याकांड को लेकर राजनीति गरमा गई है. पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जानें पल-पल का अपडेट.
ये भी पढ़ें- फर्जी नंबर प्लेट वाली कार, करीब से दनादन दागीं गोलियां... सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या में अब तक क्या खुलासे
ये भी पढ़ें- कौन थे चंद्रनाथ रथ? एयरफोर्स से VRS लेकर बने सुवेंदु के PA, पहले TMC से जुड़ा था परिवार, हत्या से बवाल
चंद्रनाथ की हत्या को TMC की ‘खेला होबे’ राजनीति का हिस्साः BJP
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ की हत्या के बाद गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस पर ‘माफिया संस्कृति’ और ‘महाजंगल राज’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि यह घटना राज्य में चुनाव बाद की ‘संस्थागत’ हिंसा को दिखाती है. भाजपा ने चंद्रनाथ की हत्या को टीएमसी की ‘खेला होबे’ राजनीति का हिस्सा बताया और आरोप लगाया कि राज्य में चुनावों में मिली हार के बाद टीएमसी घबरा गई है.
9 तारीख के बाद जिहादियों को चुन-चुनकर पकड़ेंगे, बोले BJP सांसद सौमित्र खान
बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने चंद्रनाथ की हत्या पर कहा, "देखिए एक निजी सहायक को मारना कोई आसान बात नहीं है... उन्होंने TMC के लोगों को कभी नहीं धमकाया या TMC के नेता या कार्यकर्ता से कभी किसी से बात नहीं की. फिर भी उन्हें मार दिया ये ठीक नहीं किया. मैं 9 तारीख का इंतजार कर रहा हूं. अमित शाह के नेतृत्व में जब नक्सलवाद खत्म हो गया और पीएम मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के विश्वास से हम बंगाल में सरकार बना रहे हैं. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जितने जिहादी और मारने वाले है उनको 9 तारीख के बाद हम चुन-चुनकर पकड़ेंगे..."
चंद्रनाथ रथ का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ का गुरुवार को पूर्वी मेदिनीपुर जिले में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस दौरान हजारों की भीड़ उमड़ी. वायुसेना के पूर्व कर्मचारी 42 वर्षीय चंद्रनाथ के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उनके गांव कुलुप में रखा गया ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें. सुवेंदु के भाई दिव्येंदु अधिकारी समेत कई बीजेपी नेता वहां मौजूद थे.
सपा से निष्कासित विधायक बोले- ये सनातन पर हमला
सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या पर यूपी के अयोध्या में गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह ने कहा कि ये हिंदुत्व और सनातन पर हमला है. हम सब इसकी निंदा करते हैं. हर सनातनी उनकी लड़ाई में खड़ा है. पिछले साल सपा से निष्कासित किए गए अभय सिंह ने ममता बनर्जी की पार्टी को लेकर कहा, "हारने पर ये हाल है, अगर जीते होते तो कत्लेआम मचा देते.
बीजेपी सांसद का आरोप, हत्या में TMC की साजिश
सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या मामले पर भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा, "इसमें TMC की साजिश जरूर है. जनता ने जनादेश दिया, जिसे TMC ने स्वीकार नहीं किया. वो माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.
#WATCH कोलकाता: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या के मामले पर भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा, "TMC का इसमें साजिश जरूर है। जनता ने जनादेश दे दिया है जिसे TMC ने स्वीकार नहीं किया है। वे माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ममता बनर्जी राष्ट्रपति शासन की बात कर रही हैं। 9… pic.twitter.com/Ats22eZyHj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
अंतिम संस्कार के लिए पैतृक स्थान पहुंचा चंद्रनाथ का पार्थिव शरीर
#WATCH पूर्वी मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल): BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक, दिवंगत चंद्रनाथ रथ के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान लाया गया। BJP कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/aMEuW03jb5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
पुलिस पहले की तरह चूड़ी पहनकर बैठी हैः दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष ने चंद्रनाथ रथ की हत्या पर कहा, "पहले जो हिंसा करते थे, वही हिंसा कर रहे हैं. हमारे कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं. पुलिस पहले जैसे ही चूड़ी पहनकर बैठी है. पुलिस एक्टिव नहीं है. अगर पुलिस एक्टिव होती, तो ये सब नहीं होता... पुलिस को अपने स्वरूप में आना चाहिए."
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "लोकतंत्र बंगाल में था क्या? इतनी फोर्स क्यों मंगाई गई, क्यों अदालत में ममता बनर्जी भागती हैं?..अखिलेश यादव तो पहले भी आए थे दीदी को हरा के गए और अब बचा ही क्या है?...
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की… pic.twitter.com/a1O5DDXYKW
चंद्रनाथ हत्याकांड: हत्या में इस्तेमाल बाइक के मालिक का पता निकला फर्जी
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकल को लेकर अहम खुलासा हुआ है. यह बाइक दक्षिण आसनसोल के बरनपुर में विभाष कुमार भट्टाचार्य के नाम पर 2012 में रजिस्टर्ड कराई गई थी. लेकिन आरटीओ के रिकॉर्ड में जो पता लिखा है, जांच से पता चला है कि वहां पर विभाष नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है.
'बीजेपी सरकार बनते ही चंद्रनाथ की मां को इंसाफ दिलाएंगे'
सुवेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते ही चंद्रनाथ रथ की मां को इंसाफ दिलाया जाएगा. उन्होंने कि एक मां की गोद सूनी हुई है. हम उन्हें निराश नहीं करेंगे. दिव्येंदु ने चंद्रनाथ की हत्या को सुनियोजित साजिश करार दिया और कहा कि सुवेंदु अक्सर उनके साथ रहते थे. कल भी शायद वह उनके साथ होते.
चंद्रनाथ रथ हत्याकांडः 3 संदिग्ध हिरासत में
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है. सुवेंदु के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने एनडीटीवी से बातचीत में चंद्रनाथ रथ को एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ इंसान बताया. उनका कहना था कि हम लंबे समय से उन्हें जानते थे. उन्होंने वर्षों तक भारतीय वायुसेना में सेवाएं दी थीं. उसके बाद सुवेंदु के साथ काम करने लगे थे. हम उनकी हत्या के मामले को यूं ही नहीं छोड़ेंगे, उनकी मां को पूरा इंसाफ दिलाएंगे.
बंगाल में TMC की गुंडागर्दी की राजनीति का अंत होना चाहिए-बीजेपी विधायक शंकर कुमार गुच्छैत
मेदिनीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक शंकर कुमार गुच्छैत ने कहा कि चंद्रा बहुत होशियार थे, उनके और मेरे बहुत अच्छे संबंध थे. लेकिन बंगाल में TMC की गुंडागर्दी की राजनीति का अंत होना चाहिए. मेरी यही मांग है कि जो अपराधी है उसे कड़ी से कड़ी सज़ा होनी चाहिए. बंगाल में गुंडाराज, बम, बंदूक की राजनीति बंद होनी चाहिए.
#WATCH | पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: मेदिनीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार शंकर कुमार गुच्छैत ने कहा, "यह बहुत दुखद है। चंद्रा बहुत होशियार थे, उनके और मेरे बहुत अच्छे संबंध थे। लेकिन बंगाल में TMC की गुंडागर्दी की राजनीति का अंत होना चाहिए। मेरी यही मांग है… pic.twitter.com/4HhhL8Y7uU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
बंगाल जहां था वहीं है. सरकार बदली लेकिन हालात नहीं बदले- अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर कहा कि बंगाल में कानून की हालत देखिए, यहां गुंडागर्दी कोई नई बात नहीं है. बंगाल भाजपा के कद्दावर नेता के PA की ही हत्या हो जाती है, इसका मतलब है कि बंगाल जहां था वहीं है. सरकार बदली लेकिन हालात नहीं बदले, दोषी को सख्त से सख्त सज़ा हो और सभी को पता होना चाहिए कि दरिंदे किस पार्टी से है. यह बहुत दर्दनाक घटना है, अपराधी को सज़ा होनी चाहिए. मामले की जांच होनी चाहिए.
#WATCH | मुर्शिदाबाद: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर कहा, "बंगाल में कानून की हालत देखिए, यहां गुंडागर्दी कोई नई बात नहीं है। दरिंदों के पनपने के लिए यह सबसे अच्छी जगह मानी जाती है, चुनाव के नतीजों के बाद जब लोग शांति की… pic.twitter.com/0pqExFHrgh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
गुंडा वाहिनी के संगठन को खत्म करने में समय लगेगा-लॉकेट चटर्जी
बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर कहा कि यह बहुत दुख की बात है, कार्रवाई होनी चाहिए, कड़ी से कड़ी सज़ा होनी चाहिए. हम बंगाल में कोई हिंसा नहीं चाहते लेकिन गुंडा वाहिनी का जो संगठन है उसे खत्म करने में हमें समय लगेगा. सबको अलर्ट, प्रशासन को भी अलर्ट रहना पड़ेगा. कोई हिंसा हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.
#WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर कहा, "यह बहुत दुख की बात है। कार्रवाई होनी चाहिए, कड़ी से कड़ी सज़ा होनी चाहिए... हम बंगाल में कोई हिंसा नहीं चाहते लेकिन गुंडा वाहिनी का जो संगठन है उसे खत्म करने में हमें समय लगेगा।… pic.twitter.com/Sh9zANFujE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
अस्पताल पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी उस अस्पताल में पहुंचे जहां उनके PA चंद्रा को गोली लगने के बाद ले जाया गया था.
#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी उस अस्पताल पहुंचे जहां उनके PA चंद्रा को गोली लगने के बाद ले जाया गया था। pic.twitter.com/QlGsFtJjqI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
SIT करेगी सुवेंदु के PA की हत्या की जांच
सुवेंदु के PA की हत्या की जांच के लिए SIT बनाई गई है. इसको IG लेवल के अधिकारी हेड कर रहे हैं. SIT में अलग-अलग जगहों के पुलिस अधिकारी और टीमें शामिल हैं. ये टीम पूरे हत्याकांड की जांच करेंगी.
सुवेंदु के PA की हत्या के मामले में कई लोग हिरासत में, मुख्य शूटर्स फरार
पश्चिम बंगाल पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुवेंदु के PA की हत्या के मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, इनमें कुछ पुराने अपराधी भी शामिल हैं. हालांकि मुख्य शूटर्स फरार हैं.
लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं-TMC सांसद सौगत रॉय
सुवेंदु के PA की हत्या पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है. हम इसकी निंदा करते हैं. चाहते हैं कि इस केस में सख्त कार्रवाई हो. लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है.
जांच करने आए थे, अभी हम कुछ नहीं कह सकते- CID सदस्य
सुवेंदु के PA की हत्या की जांच कर रहे CID के एक सदस्य ने कहा कि हम यहां जांच करने आए थे, अभी हम कुछ नहीं कह सकते.
#WATCH मध्यमग्राम, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: CID पश्चिम बंगाल के एक सदस्य ने कहा, "हम यहां जांच करने आए थे। अभी हम कुछ नहीं कह सकते..." https://t.co/JcQ5Q2viIS pic.twitter.com/BNvW4ADKGH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
सुवेंदु के PA की हत्या की जांच के लिए CID टीम मध्यमग्राम पहुंची
मध्यमग्राम में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हुई हत्या की जांच CID कर रही है. जांच के लिए CID टीम मौके पर पहुंची.
#WATCH मध्यमग्राम, उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल): भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के लिए CID टीम मौके पर पहुंची। pic.twitter.com/KLb42quOyr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
खून की हर बूंद का हिसाब लेंगे-बीजेपी सांसद राहुल सिन्हा
उत्तर 24 परगना से बीजेपी सांसद राहुल सिन्हा ने सुवेंदु के PA चंद्रा की हत्या पर कहा कि यह एक राजनीतिक हत्या है. TMC के जिन लोगों ने इसकी साजिश रची उसे हम नहीं छोड़ेंगे. हम हिंसा का समर्थन नहीं करते लेकिन अपने कार्यकर्ता की खून की एक-एक बूंद का हिसाब हम कानूनन तरीके से लेंगे और TMC की साजिश का जवाब देंगे.
#WATCH | मध्यमग्राम, उत्तर 24 परगना: भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर कहा, "यह एक राजनीतिक हत्या है... पूरी जांच चल रही है... उनके(TMC) समय में CBI जांच करती थी और राज्य पुलिस सबूत मिटाती थी लेकिन अभी वह समय नहीं है। अभी केंद्र और… pic.twitter.com/oBvx5U3gfz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की हत्या साधारण नहीं-समिक भट्टाचार्य
BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की हत्या पर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि इस समय इस पर मैं कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता. जिस तरह हत्या हुई है, यह साधारण नहीं है, यह प्रशिक्षित शूटर द्वारा की गई है. यह पूरी योजना के साथ की गई है. यह जांच का विषय है. उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
सुवेंदु के PA चंद्र की हत्या पर छलका छोटे भाई का दर्द
BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की हत्या पर चंद्र के छोटे भाई देव कुमार ने कहा कि कल वे हमारे साथ बैठे थे, उन्होंने हमसे बात की थी. दोपहर 2 बजे के बाद वे कोलकाता के लिए निकले थे. किसी के साथ उनकी दुश्मनी नहीं थी. यही अनुरोध है कि जिसने भी यह साजिश रची है उसे कड़ी से कड़ी सज़ा हो. कल दोपहर 2 बजे उनसे बात हुई थी.
#WATCH | उत्तर 24 परगना: BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की हत्या पर चंद्र के छोटे भाई देव कुमार ने कहा, "...यही अनुरोध है कि जिसने भी यह साजिश रची है उसे कड़ी से कड़ी सज़ा हो। कल दोपहर 2 बजे तक हमारी उनसे बात हुई थी..." pic.twitter.com/HwV4SBd3h9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
सुवेंदु के PA की हत्या पूर्व नियोजित लग रही-बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि जिस तरह से हत्या हुई है उससे लगता है कि यह पूर्व नियोजित है. ममता बनर्जी अभी तक कुर्सी पर बैठी हैं, क्यों बैठी हैं? उन्हें तो अभी तक इस्तीफा दे देना चाहिए था. वे कोर्ट जा सकती हैं लेकिन जब जनता ने फैसला लिया तो उन्हें उसे मानना चाहिए. वे बंगाल को अशांत करने की कोशिश कर रही हैं.
#WATCH | कोलकाता: भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर कहा, "जिस तरह से हत्या हुई है उससे लगता है कि यह पूर्व नियोजित है... ममता बनर्जी अभी तक कुर्सी पर बैठी हैं, क्यों बैठी हैं? उन्हें तो अभी तक इस्तीफा दे देना चाहिए था। वे कोर्ट जा सकती हैं… pic.twitter.com/3OttYYNwxh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
योजना बनाकर सुवेंदु अधिकारी के PA को निशाना बनाया-बीजेपी सांसद राहुल सिन्हा
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर बीजेपी सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि TMC एक हिंसावादी दल है. गुंडा और समाज विरोधी, हिंसावादी पार्टी का बंगाल से सफाया हो गया. भवानीपुर से ममता बनर्जी हार गई और त्याग पत्र नहीं देंगे का नाटक शुरू किया. लेकिन जब उन्होंने देखा कि इसका कोई फायदा नहीं हो रहा, तब इन्होंने योजना बनाकर सुवेंदु अधिकारी के PA को निशाना बनाया. इस मामले की जांच हो रही है और जो हत्यारे हैं वे पकड़े जाएंगे.
#WATCH | कोलकाता: भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, "TMC एक हिंसावादी दल है। गुंडा और समाज विरोधी, हिंसावादी पार्टी का बंगाल से सफाया हो गया। भवानीपुर से ममता बनर्जी हार गई और त्याग पत्र नहीं देंगे का नाटक शुरू किया। लेकिन जब उन्होंने देखा कि इसका कोई फायदा नहीं हो रहा, तब… pic.twitter.com/UWsSF8l8dP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
पूर्व नियोजित टारगेटेड सुपारी किलिंग, सुवेंदु के PA की हत्या पर शहजाद पूनावाला
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि TMC का मतलब बन चुका है 'टोटल माफिया कल्चर'. सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी की जो हत्या की गई है वह एक पूर्व नियोजित टारगेटेड सुपारी किलिंग है और जो महाजंगलराज TMC ने 15 साल में बनाया है, यह उसका सीधा परिणाम है. इसके पीछे जो भी अपराधी होंगे, भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "TMC का मतलब बन चुका है 'टोटल माफिया कल्चर', सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी की जो हत्या की गई है। वह एक पूर्व नियोजित टारगेटेड सुपारी किलींग है और जो महाजंगलराज TMC ने 15 साल में बनाया है, यह उसका सीधा परिणाम है। इसके पीछे जो भी… pic.twitter.com/JlzB5AqzRI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
सुवेंदु के PA की हत्या टारगेटेड-बीजेपी नेता दिलीप हलदर
सुवेंदु के PA की हत्या पर बीजेपी नेता दिलीप हलदर ने कहा कि यह एक राजनीतिक मकसद से की गई हत्या है. डेढ़-दो महीने में चंद्रा ने नंदीग्राम और भवानीपुर में जो काम किया, और पराजित होने के बाद यह शासक दल का आक्रोश है और इस आक्रोश को दूर करने के लिए यह हत्या की गई. यह एक टारगेटेड हत्या है; एक भी गोली अपने निशाने से नहीं चूकी.
लड़ाई TMC के गुटों में,बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार-दिलीप घोष
खड़गपुर से बीजेपी विधायक दिलीप घोष ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक पर हमला हुआ है. जो घटनाएं हो रही हैं उन्हें थमना चाहिए. भाजपा सत्ता में आ चुकी है मगर अभी सत्ता हमारे हाथों में आई नहीं है. पुलिस को कार्रवाई कर असमाजिक तत्वों को रोकना चाहिए. लड़ाई TMC के गुटों में हो रही है और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है.
#WATCH कोलकाता: खड़गपुर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "उनके(भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी) निजी सहायक पर हमला हुआ है। जो घटनाएं हो रही हैं उन्हें थमना चाहिए। भाजपा सत्ता में आ चुकी है मगर अभी सत्ता हमारे हाथों में आई नहीं है... पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। जो… pic.twitter.com/TTqweJNqVZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
चंद्र ने भवानीपुर चुनाव में सुवेंदु के लिए बहुत काम किया था-बीजेपी नेता कीया घोष
बीजेपी नेता कीया घोष ने चंद्र की हत्या पर कहा कि 2021 में जब TMC सत्ता में आई थी और इस बार सत्ता से जाने के बाद उनका गुस्सा, उनकी हताशा बाहर आ रही है. सबसे दुख की बात यह है कि उन्होंने जिसे निशाना बनाया वह गैर राजनीतिक था. चंद्रा का क्या यही दोष था कि उसने भवानीपुर चुनाव में सुवेंदु अधिकारी के लिए बहुत काम किया और भवानीपुर से ममता बनर्जी हारी. क्या इसी गुस्से में यह किया गया है?
#WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता कीया घोष ने कहा, "2021 में जब TMC सत्ता में आई थी और इस बार सत्ता से जाने के बाद उनका गुस्सा, उनकी हताशा बाहर आ रही है। सबसे दुख की बात यह है कि उन्होंने जिसे निशाना बनाया वह गैर राजनीतिक था। चंद्रा का क्या यही दोष था कि उसने भवानीपुर चुनाव में… pic.twitter.com/jmbjuL3hKs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचा सुवेंदु के PA का शव
सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बारासात अस्पताल लाया गया है.
#WATCH मध्यमग्राम, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बारासात अस्पताल लाया गया है। pic.twitter.com/88X5lDmhcB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा- सुकांत मजूमदार
सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने दुखद घटना बताते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. DGP ने हमें बताया है कि जांच में काफी प्रगति हुई है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. कानूनी प्रक्रिया के ज़रिए सभी को सज़ा दिलाई जाएगी. रिपोर्टों के अनुसार, पांच गोलियां चलाई गई थीं; पहले पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो जाने दीजिए.
#WATCH उत्तर 24 परगना | मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "यह एक दुखद घटना है और पुलिस मामले की जांच कर रही है... DGP ने हमें बताया है कि जांच में काफी प्रगति हुई है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।… pic.twitter.com/5j2BPUzPbS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
मेरे PA की हत्या एक सोची-समझी साजिश-सुवेंदु अधकारी
मध्यमग्राम में अपने PA चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने पर, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह एक सोची-समझी हत्या है, और DGP ने भी यही कहा है. 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
#WATCH उत्तर 24 परगना | मध्यमग्राम में अपने PA चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने पर, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "यह एक सोची-समझी हत्या है, और DGP ने भी यही कहा है। 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है... हम शोक में हैं… pic.twitter.com/TkMgPWQpRY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
अभिषेक बनर्जी ने कराई सुवेंदु के PA की हत्या-बीजेपी विधायक अर्जुन सिंह
नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से जीते बीजेपी विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने सुवेंदु के पीए की हत्या कराई है. वे एक संदेश देना चाहते हैं कि हम सरकार में भ ले ना हो लेकिन हम तुम्हारे ऊपर भारी हैं. इसका जवाब मिलेगा.
#WATCH मध्यमग्राम, उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल): नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, "अभिषेक बनर्जी ने ये हत्या कराई है। वे एक संदेश देना चाहते हैं कि हम सरकार में भ ले ना हो लेकिन हम तुम्हारे ऊपर भारी हैं। वे मूर्ख हैं इसका जवाब मिलेगा।" pic.twitter.com/HdmRrgMJM8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
सुवेंदु के PA चंद्र की हत्या ममता बनर्जी की हार का नतीजा-अग्निमित्रा पॉल
सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने पर, BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह शायद भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का नतीजा है. CCTV फुटेज की अभी जांच की जा रही है. चंद्र एक भरोसेमंद इंसान थे, वे नेता प्रतिपक्ष के दफ़्तर के सारे कामकाज देखते थे, हमारे विधायकों के लिए भाई जैसे थे, और कई तरह के दूसरे काम भी संभालते थे. जिस इंसान का BJP से कोई लेना-देना ही नहीं था, उसकी हत्या क्यों की गई?
#WATCH उत्तर 24 परगना | मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने पर, BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "यह शायद भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का नतीजा है... CCTV फुटेज की अभी जांच की जा रही है... चंद्र एक भरोसेमंद इंसान थे, वे नेता प्रतिपक्ष के… pic.twitter.com/Tst7scgRZW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
सुवेंदु के पीए के हत्यारों को पाताल से भी निकाला जाएगा-बीजेपी नेता अनिंद्य बनर्जी
सुवेंदु के PA बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष अनिंद्य बनर्जी (राजू) ने कहा कि हम लोग गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. 2021 में चुनाव के बाद हमारे 300 कार्यकर्ताओं की हत्या TMC के गुंडों ने की थी. हम राष्ट्रीय पार्टी हैं हम ये सब बर्दाश्त नहीं करते हैं. हमने कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिया कि TMC जो भड़का रही है उसमें मत जाइए, लेकिन कितने देर तक आप रोकेंगे. मैं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कर रहा हूं. ये प्लान करके हत्या की गई है. पाताल से भी निकाला जाएगा.
#WATCH उत्तर 24 परगना | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिंद्य बनर्जी (राजू) ने कहा, "हम लोग गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। 2021 में चुनाव के बाद हमारे 300 कार्यकर्ताओं की हत्या TMC के गुंडों ने की थी। हम राष्ट्रीय पार्टी हैं हम ये सब बर्दाश्त नहीं करते हैं। हमने कार्यकर्ताओं… pic.twitter.com/mKsaFEP1cI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
रात 10.30 बजे से 11 बजे के बीच हुई सुवेंदु के PA की हत्या
मध्यमग्राम फायरिंग के चश्मदीद ने बताया कि गोलियां बिल्कुल करीब से चलाई गई थीं. मैंने 2 राउंड गोलियों की आवाज़ सुनी. यह घटना रात 10.30 बजे से 11 बजे के बीच हुई. यह घटना अस्पताल से 200-300 मीटर की दूरी पर हुई. लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार के ड्राइवर को भी गोली लगी थी.
कैसे हुई सुवेंदु के PA की हत्या, चश्मदीद ने बताया
मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने पर एक चश्मदीद ने बताया कि जैसे ही चंद्रा की कार मेरी कार के पास से गुज़री, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई और बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और कार के बाईं ओर गोलीबारी शुरू कर दी. वह व्यक्ति काफी माहिर लग रहा था. ऐसा लग रहा था कि यह सब पहले से ही प्लान किया गया था.
#WATCH उत्तर 24 परगना | मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने पर एक चश्मदीद ने बताया, "जैसे ही चंद्रा की कार मेरी कार के पास से गुज़री, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई और बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और कार के बाईं ओर गोलीबारी शुरू कर दी... वह… pic.twitter.com/sAN1cpjBO2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
सुवेंदु के PA की जिस वाहन में हुई हत्या, उसकी हो रही जांच
फोरेंसिक टीम उस वाहन की जांच कर रही है, जिसमें बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की मध्यमग्राम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
#WATCH उत्तर 24 परगना | फोरेंसिक टीम उस वाहन की जांच कर रही है, जिसमें बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की मध्यमग्राम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। pic.twitter.com/TDVzeKBSIp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
Suvendu Adhikari PA Shot Dead LIVE: कानून के तहत दोषियों को मिलेगी सजा- सुकांत मजूमदार
इस हमले पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, 'यह एक दुखद घटना है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. DGP ने हमें बताया है कि जांच में काफी प्रगति हुई है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. कानूनी प्रक्रिया के ज़रिए सभी को सज़ा दिलाई जाएगी. रिपोर्टों के अनुसार, पांच गोलियां चलाई गईं. पहले पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो जाने दीजिए. जैसे ही हमारे मुख्यमंत्री शपथ लेंगे और हमारी सरकार सत्ता संभालेगी, सब कुछ ठीक हो जाएगा. हालांकि इसमें थोड़ा समय लग सकता है.'
#WATCH | North 24 Parganas | On Suvendu Adhikari's PA Chandra shot dead in Madhyamgram, Union Minister Sukanta Majumdar says, "This is a tragic incident and the police are investigating the matter... The DGP has informed us that significant progress has been made in the… pic.twitter.com/c9FqQNHVEn
— ANI (@ANI) May 6, 2026
Suvendu Sdhikari PA Dead LIVE: अपने PA की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी का पहला बयान आया सामने
मध्यमग्राम में अपने PA चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने पर, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि यह एक सोची-समझी हत्या है और DGP ने भी यही कहा है. 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. दिल्ली से हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है. विभिन्न नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं. पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे.
उन्होंने कहा है कि यह 15 साल के 'महा-जंगल राज' का नतीजा है. BJP यहां के गुंडों को खत्म करने का काम शुरू करेगी.
#WATCH | North 24 Parganas | On his PA, Chandra shot dead in Madhyamgram, BJP leader Suvendu Adhikari says, "This is a pre-planned murder, and this is what DGP said. A recce was done for 2-3 days and a murdered was fully planned. The police initiated investigation... We are… pic.twitter.com/XqcQR8Vz8D
— ANI (@ANI) May 6, 2026
Suvendu Adhikari PA Shot Dead LIVE: जिसने ये किया उसे बख्शेंगे नहीं- बीजेपी नेता
इस घटना पर बीजेपी नेता स्वपन मजूमदार ने कहा कि यह एक निंदनीय घटना है. जिस व्यक्ति की हत्या की गई, वह राजनीति में शामिल नहीं थे, बल्कि विपक्ष के नेता के स्टाफ में शामिल थे. इस घटना से TMC ने एक बार फिर अपना असली चेहरा दिखा दिया है. हम इसकी निंदा करते हैं और जिसने भी यह किया है, उसे बख्शेंगे नहीं. वह अपने घर लौट रहे थे. उन्हें 3 दिनों से निशाना बनाया जा रहा था और आखिरकार यह घटना हो गई. 5 गोलियां चलाई गईं और यह एक जान-बूझकर किया गया काम था. इसमें TMC पूरी तरह से शामिल है. आरोपियों को निश्चित रूप से सजा मिलेगी. TMC हिंसा फैलाना चाहती है, जबकि BJP शांति चाहती है.'
#WATCH | North 24 Parganas | On Suvendu Adhikari's PA Chandra shot dead in Madhyamgram, BJP leader Swapan Majumder says, "This is a condemnable incident. The person who was killed was not politically involved, but an ordinary worker of the opposition leader. With this incident,… pic.twitter.com/CWO2QS6Lig
— ANI (@ANI) May 6, 2026
Suvendu Sdhikari PA Dead LIVE: अस्पताल के बाहर कई समर्थक हुए भावुक
अस्पताल के बाहर समर्थक पहुंच रहे हैं. कई बीजेपी नेता भी यहां पहुंचे हैं. कुछ समर्थक फूट-फूट कर रोने लगे, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने सत्ताधारी सरकार पर विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद 'आतंक फैलाने का आरोप लगाया. किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए हॉस्पिटल के बाहर और जेसोर रोड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.
Suvendu Adhikari PA Shot LIVE: आगे लगाई कार फिर बाइक सवारों ने की फायरिंग
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में इस्तेमाल हुए कार को जब्त कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने इसी गाड़ी से पीड़ितों की कार को रोका था. इसके बाद बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
Suvendu Adhikari PA Shot Dead LIVE: प्री प्लान और टारगेटेड हमला- बंगाल बीजेपी अध्यक्ष
बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, 'हमने कभी ऐसी उम्मीद नहीं की थी कि TMC का हिंसा का कल्चर और कितना नीचे जाएगा. यह बंगाल में अब चल रही राजनीति के पूरी तरह से क्रिमिनलाइजेशन का सबूत है. यह एक प्लान किया हुआ और टारगेटेड हमला था. विपक्ष के मौजूदा नेता के PA की हत्या करके हमलावर एक पॉलिटिकल मैसेज देना चाहते थे. लोगों को इसका विरोध करने और इस कभी न खत्म होने वाली हिंसा को रोकने के लिए सड़कों पर उतरना चाहिए. हमारी सरकार बनने के बाद हम कानून के मुताबिक कड़े कदम उठाएंगे.'
Suvendu Sdhikari PA Dead LIVE: बीजेपी ने 'टारगेटेट मर्डर' दिया करार
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या को लेकर सियासी संग्राम खड़ा हो गया है. BJP नेताओं ने इसे "टारगेटेड हत्या" करार दिया है ममता बनर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस लीडरशिप पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया.
Suvendu Adhikari PA Shot LIVE: पुलिस ने क्राइम में इस्तेमाल चार पहिया वाहन किया जब्त: DGP
मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल के DGP सिद्ध नाथ गुप्ता ने कहा, 'हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. हमने अपराध में इस्तेमाल हुई 4-पहिया गाड़ी को ज़ब्त कर लिया है, लेकिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि गाड़ी की नंबर प्लेट नकली है और उसके साथ छेड़छाड़ की गई है. हमें घटनास्थल से ज़िंदा कारतूस और इस्तेमाल किए हुए कारतूस मिले हैं. चश्मदीदों और सबूतों की जांच-पड़ताल की जा रही है और आगे की जांच जारी है.'
#WATCH | North 24 Parganas | On Suvendu Adhikari's PA Chandra shot dead in Madhyamgram, West Bengal DGP Siddh Nath Gupta says, "We have started the investigation of the case. We have seized the 4-wheeler used in the crime, but it is being reported that the number plate of the car… pic.twitter.com/Ds87pvotIb
— ANI (@ANI) May 6, 2026
Suvendu Adhikari PA Shot LIVE: हमलावर तीन दिनों से कर रहे थे पीछा- BJP समर्थक
बीजेपी समर्थकों ने इस हमले को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. समर्थकों का कहना है कि हमलावरों के टारगेट पर सुवेंदु अधिकारी थे. हमलावर तीन दिनों से गाड़ी का पीछा कर रहे थे.
Suvendu Adhikari PA Shot Dead LIVE: CCTV फुटेज खंगाल रहे- SP बारासात
BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में SP बारासात पुष्पा ने कहा कि हम CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं. मैं अभी और कुछ नहीं कहना चाहती; जांच जारी है.'
VIDEO | Madhyamgram: BJP leader Suvendu Adhikari’s personal assistant Chandranath Rath shot dead. Pushpa (SP, Barasat) says, “We are checking CCTV footage. I dont not want to say anything further; the investigation is ongoing.”
— Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2026
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/YEyfGBvEsp
Suvendu Sdhikari PA Dead LIVE: ममता और अभिषेक बनर्जी हैं जिम्मेदार- बीजेपी नेता
बीजेपी नेता काशी माली सुवेंदु के PA की मौत पर भावुक हो गए. उन्होंने इस हमले के लिए ममता और अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि चंद्रनाथ रथ से कल मुलाकात करने वाले थे.
Suvendu Adhikari PA Shot Dead LIVE: यह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की साजिश- BJP विधायक
भाजपा नेता और नवनिर्वाचित विधायक कौस्तव बागची ने कहा, 'यह एक सुनियोजित हमला था. हमलावरों ने रथ की कार का काफी देर तक पीछा किया और फिर उन पर गोलियों की बौछार कर दी. यह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की साजिश है. जब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे. तब तक हम शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.'
Suvendu Adhikari PA Shot Dead LIVE: टीएमसी ने बहुत बड़ी गलती कर दी- बीजेपी विधायक
भाजपा के नव निर्वाचित विधायक तरुणज्योति तिवारी ने कहा, ‘हम शांति का संदेश देते रहे हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने बहुत बड़ी गलती की है.’
Suvendu Adhikari PA Shot Dead LIVE: सुवेंदु के PA की हत्या मामले में क्या बोले बंगाल के DGP?
सुवेंदु अधिकारी के PA की मौत पर DGP सिद्धनाथ गुप्ता ने कहा, 'हमने जांच शुरू कर दी है. हमने क्राइम में इस्तेमाल किया गया एक वाहन जब्त कर लिया है और यह पाया गया है कि उसकी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई थी. इस्तेमाल की गई नंबर प्लेट सिलीगुड़ी के एक वाहन की है, लेकिन वह नकली है. हमने घटनास्थल से कुछ चले हुए कारतूस और जिंदा गोलियां भी बरामद की हैं. हम अब तक जुटाई गई जानकारी को प्रोसेस कर रहे हैं, और इस समय, मैं बस इतनी ही जानकारी साझा कर सकता हूं.'
VIDEO | Suvendu Adhikari’s PA death: DGP Siddhnath Gupta says, “We have started the investigation. We have seized a vehicle used in the crime, and it has been found that its number plate was tampered with. The number plate used belongs to a vehicle in Siliguri, but it is fake… pic.twitter.com/1dc5CFByBH
— Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2026
Suvendu Sdhikari PA Dead LIVE: हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद
इस घटना पर बंगाल पुलिस के डीजीपी की बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद कर ली है. गाड़ी पर जो नंबर प्लेट था वो सिलीगुड़ी के दूसरे वाहन का था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Suvendu Sdhikari PA Dead LIVE: अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ाई
मध्यग्राम अस्पताल के बाहर आक्रोशित समर्थकों की भीड़ जुट रही है. इसे देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फिलहाल अस्पताल के अंदर कई बीजेपी नेता मौजूद हैं.
Suvendu Adhikari PA Shot LIVE: सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर TMC की आई प्रतिक्रिया
इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस का भी बयान सामने आया है. टीएमसी ने इस हमले की निंदा की है. टीएमसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम आज रात मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हैं. इसके साथ ही हम पिछले तीन दिनों में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में तीन अन्य TMC कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं. आरोप है कि ये हिंसक वारदातें BJP-समर्थित उपद्रवियों द्वारा की गई हैं, जबकि इस दौरान 'आचार संहिता'. हम इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें अदालत की निगरानी में CBI जांच भी शामिल है, ताकि दोषियों की पहचान हो सके और उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके. लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.
Suvendu Adhikari PA Shot Dead LIVE: बीजेपी के कई नेता पहुंचे अस्पताल
मध्यमग्राम के अस्पताल में बीजेपी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. अब तक ये नेता अस्पताल पहुंचे हैं.
सुवेंदु अधिकारी
सुकांता मजूमदार
अग्निमित्रा पॉल
Suvendu Adhikari PA Shot LIVE: 'पाताल में छिपा होगा फिर भी आरोपी को ढूंढकर लाएंगे'
इस घटना पर बीजेपी विधायक देवदास मंडल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि टीएमसी ने जो कांड किया है उस लग रहा है अभी भी उसकी सरकार है. जिसको मारा गया है वो पार्टी के लिए शहीद हुआ है. टीएमसी को इस हत्या का परिणाम भुगतना होगा. चाहे कोई भी हो चाहे पाताल में छिपे हम उसे ढूंढ़कर लाएंगे.
Suvendu Sdhikari PA Dead LIVE: 'गोलीबारी एक सोची-समझी साजिश थी'
इस घटना पर BJP नेता सुजय कुमार डे ने कहा कि आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे जब उन्होंने पीड़ित को गोली मारी. हमारी जानकारी के अनुसार, बाइक पर 4 से 5 लोग सवार थे और यह गोलीबारी एक सोची-समझी साजिश थी. इसके अलावा, इस घटना में 4 से 5 मोटरसाइकिलें शामिल थीं. आने वाले दिनों में, हम प्रशासन से यह मांग करेंगे कि वे ऐसे कदम उठाएं जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और उचित सहयोग दिया जाए. उन्होंने जान-बूझकर सिर्फ उनके पर्सनल असिस्टेंट को निशाना बनाया और उनकी हत्या कर दी. उन्होंने सिर्फ़ उसी व्यक्ति को मारा जिसे वे मारना चाहते थे, और अपना यह मकसद पूरा करने के बाद, उन्होंने अपनी हरकतें रोक दीं. इस हरकत के ज़रिए, वे मध्यमग्राम में डर का माहौल पैदा करना चाहते हैं. वे यह दिखाना चाहते हैं कि सत्ता अभी भी TMC के हाथों में है और वे इसी तरह लोगों की हत्याएं करते रहेंगे."
Suvendu Adhikari PA Shot LIVE: मध्यमग्राम हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने घटना स्थल सील किया
मध्यमग्राम हाईवे पर यह घटना हुई. जहां हमला हुआ वह राजधानी कोलकाता से महज घंटेभर की दूरी पर है. इस घटना के बाद क्राइम सीन को पुलिस ने सील कर दिया है. इस हाईवे पर लंबा जाम लग गया है.
Suvendu Adhikari PA Shot Dead LIVE: बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से आए थे हमलावर
बंगाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हमलावर गाड़ी का पीछा कर रहे थे. हमलावर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार थे.
Suvendu Sdhikari PA Dead LIVE: ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग
अस्पताल के बाहर पहुंचे बीजेपी समर्थक इस घटना के लिए टीएमसी को जिम्मेदार बता रहे हैं. लोग ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
Suvendu Adhikari PA Shot Dead LIVE: अस्पताल के बाहर भारी भीड़, हो रही नारेबाजी
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद मध्यमग्राम के अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जुट गई है. यहां सुवेंदु समेत कई बीजेपी नेता पहुंच रहे हैं. वहीं अस्पताल के बाहर बीजेपी समर्थक टीएमसी और ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
Suvendu Adhikari PA Shot LIVE: कैसे हुआ हमला?
सुवेंदु के पीएम चंद्रनाथ मध्यग्राम इलाके में एक बिरयानी की दुकान पर रुके थे. इस दौरान उनकी गाड़ी का बाइक सवार पीछा कर रहे थे. जब गाड़ी रुकी तो बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में मौके पर ही चंद्रनाथ की मौत हो गई. उन्हें सुवेंदु का राइट हैंड माना जाता था.
Suvendu Adhikari PA Shot Dead LIVE: पुलिस ने शुरू की जांच
वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है और हमलावरों की तलाश जारी है.
Suvendu Adhikari PA Shot Dead: मध्यग्राम इलाके में हुआ हमला, सुवेंदु के PA की मौत
जानकारी के अनुसार, मध्यग्राम इलाके में चंद्रनाथ को गोली मारी गई. गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के डायवर्सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.