विज्ञापन

घुटनों के बल बैठे और सीढ़ियों पर नतमस्तक: पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुछ ऐसे ली CM शुभेंदु अधिकारी ने एंट्री

Suvendu Adhikari News: आज पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र है. शुभेंदु सरकार का भी यह पहला दिन है. इसी के चलते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सदन के अंदर दाखिल होने से पहले सीढ़ियों पर सिर झुकाकर सम्मानूर्वक विधानसभा को नमन किया.

घुटनों के बल बैठे और सीढ़ियों पर नतमस्तक: पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुछ ऐसे ली CM शुभेंदु अधिकारी ने एंट्री
suvendu adhikari news
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र के पहले दिन CM शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा परिसर में सिर झुकाकर सम्मान प्रकट किया
  • शुभेंदु अधिकारी के इस सम्मान के अंदाज ने PM नरेंद्र मोदी के लोकसभा प्रवेश के उस प्रसिद्ध क्षण की याद दिलाई
  • मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद के पांच मंत्रियों को अलग-अलग विभाग सौंप दिए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र का आज पहला दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले आज एक वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया. वीडियो में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने आज परिसर में घुसने से पहले कुछ अलग किया. शुभेंदु पहले घुटनों के बल बैठे और सीढ़ियों पर सिर झुकाकर लोकतंत्र के मंदिर के सामने नतमस्तक हो गए. वहां उनके अलावा और भी नेता अधिकारी मौजूद थे. शुभेंदु अधिकारी का ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

शुभेंदु ने पीएम मोदी की याद दिला दी

आज पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र है. शुभेंदु सरकार का भी यह पहला दिन है. इसी के चलते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सदन के अंदर दाखिल होने से पहले सीढ़ियों पर सिर झुकाकर सम्मानूर्वक विधानसभा को नमन किया. इसके बाद वह अपने मंत्रियों संग अंदर चले गए. शुभेंदु के इस वीडियो को देख पीएम मोदी के 2014 वाले उस पल की याद आ गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के अंदर दाखिल होने से पहले सीढ़ियों पर मत्था टेका था. उस तस्वीर की भी खूब चर्चा हुई थी. 

पश्चिम बंगाल में हो गया विभागों का बंटवारा 

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को अपनी मंत्रिपरिषद के पांच सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष को पशु संसाधन विकास और कृषि विपणन के साथ-साथ पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार दिया गया है. अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग और नगरपालिका मामलों का प्रभार दिया गया है, जबकि अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग सौंपे गए हैं. खुदीराम टुडू को जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक मामलों तथा मदरसा शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है.निसिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग के साथ-साथ युवा एवं खेल विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘बाकी विभागों का कामकाज मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी देखेंगे.''भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विभागों का बंटवारा पार्टी की ओर से संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय एवं सामाजिक प्रतिनिधित्व के बीच संतुलन बनाने के प्रयास को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें-   शुभेंदु के PA की हत्या मामले में 1 करोड़ की सुपारी देने का शक, क्राइम स्पॉट से CBI को क्या कुछ मिला

यह भी पढ़ें- शपथग्रहण के बाद असम CM हिमंता ने बंगाल सीएम शुभेंदु के साथ शेयर की ऐसी फोटो, बढ़ी विरोधियों की धड़कनें!
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com