विज्ञापन

चंद्रनाथ रथ हत्या केस: एक नाम के कारण हुई बड़ी गफलत, बलिया के राज सिंह को कोर्ट ने कर दिया रिहा

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्या केस में एक बड़ी गफलत हो गई थी. गलत पहचान के कारण यूपी के बलिया से गिरफ्तार किए गए राज सिंह को सीबीआई के आग्रह के बाद कोर्ट ने रिहा कर दिया.

चंद्रनाथ रथ हत्या केस: एक नाम के कारण हुई बड़ी गफलत, बलिया के राज सिंह को कोर्ट ने कर दिया रिहा
चंद्रनाथ रथ हत्या केस
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीएम चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. कोलकाता पुलिस ने पहले इस केस के आरोप में जिस राज सिंह को गिरफ्तार किया था, वह गलत पहचान का मामला निकला. असली शूटर बलिया का राजकुमार सिंह बताया जा रहा है. उसे कई लोग राज सिंह के नाम से जानते थे. 

सीबीआई ने यूपी के मुजफ्फरनगर से उसे गिरफ्तार किया है. इसके बाद सीबीआई ने कोलकाता की कोर्ट में राज सिंह को छोड़ने की अर्जी लगाई. कोर्ट के आदेश के बाद पहले गिरफ्तार किए गए राज सिंह को छोड़ दिया गया है. खबरों के मुताबिक, लोकल पुलिस की बड़ी चूक के कारण गलत आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया था. 

इसके बाद सीबीआई ने सही साजिशकर्ता को अरेस्ट करने के बाद गलत अरेस्ट किए गए राज सिंह को कोर्ट से छुड़वाया है. गौरतलब है कि बंगाल पुलिस के इनपुट पर पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसमें बक्सर से मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को गिरफ्तार किया गया था. यूपी के बलिया से बंगाल पुलिस के इनपुट पर राज सिंह नाम के एक आरोपी को हिरासत में लिया यूपी पुलिस ने जिसको बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया और इनकी 13 दिन की कस्टडी ली. अब सीबीआई ने जब जांच की तो पता लगा जिस राज सिंह को लोकल पुलिस ने गिरफ्तार किया था वो राज सिंह गलत आदमी था इसकी पहचान में कन्फ्यूजन के चलते गलत आदमी को अरेस्ट किया.
इस राज सिंह के परिवार ने भी दावा किया था कि ये उस वक्त यूपी अयोध्या में था.

हाल में सीबीआई ने मुजफ्फरनगर से असली राजकुमार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया जिसको राज सिंह के नाम से जानते है ये इस हत्या का पूरा प्लानर था मुख्य आरोपी. ये जानकारी सीबीआई ने कोर्ट में दी और जिस शख्स को लोकल पुलिस ने गलत पहचान के चलते अरेस्ट किया था उस राज सिंह को कोर्ट ने छोड़ दिया है.  इसके अलावा हाल ही में बनारस से भी विनय राय नाम के शख्स को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है.
टोटल 4 लोग अब तक गिरफ्तार है. लोकल पुलिस की चूक के चलते एक शख्स को सेम नाम के चलते गलत अरेस्ट कर लिया गया था जिसको अब छोड़ दिया गया है.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PA Chandranath Rath Murder Case, Cm Shuvendu Adhikari, Cbi Raj Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com