- नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है.
- भाजपा ने यहां हसिरानी रथ को प्रत्याशी बनाया है, जो CM शुभेंदु के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं.
- चंद्रनाथ रथ की पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद हत्या कर दी गई थी.
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. भाजपा ने यहां हसिरानी रथ को प्रत्याशी बनाया है, जो सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं. चंद्रनाथ रथ की चुनाव नतीजों के बाद हत्या कर दी गई थी. अब उनकी मां हसिरानी रथ को भाजपा ने उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है. पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था. दोनों सीटों पर जीत के बाद उन्होंने बाद में नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहे हैं.
कौन हैं हासिरानी रथ
हासिरानी रथ चंद्रकांत रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे. पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद 6 मई 2026 को कोलकाता से सटे माध्यमग्राम में उनकी हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद बंगाल की राजनीति गर्मा गई थी. उनकी हत्या की जांच सीबीआई कर रही है. जबकि अब उनकी मां को उम्मीदवार बनाने के बाद एक बार फिर वह चर्चा में होंगे. नंदीग्राम सीट भाजपा के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहां से खुद सीएम शुभेंदु अधिकारी चुनाव जीते थे. जहां उनके परिवार का अच्छा राजनीतिक होल्ड माना जाता है. उम्मीद थी कि उनके परिवार से कोई यहां चुनाव लड़ सकता है, लेकिन बीजेपी ने फिर चौंकाते हुए हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है.
पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल सीट है नंदीग्राम
नंदीग्राम विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल सीट मानी जाती है. सीएम शुभेंदु अधिकारी खुद इस सीट से लगातार विधायक रहे हैं. 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने यहां से ममता बनर्जी को चुनाव हराया था. जो चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था. उनके परिवार के लोग भी इस सीट से चुनाव जीतते रहे हैं. शुभेंदु अधिकारी इस बार भी यहां से चुनाव लड़े थे और बड़े मार्जिन से चुनाव जीते थे. अब पार्टी ने यहां हासिरानी रथ को उतारा है, उनका मुकाबला ऋतब्रत बनर्जी गुट मोहम्मद एतेशामुल हक, और ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान से होगा.
ये वीडियो भी देखिए
रेजिनगर में भी भाजपा ने उतारा उम्मीदवार
इसके अलावा भाजपा ने एक और खाली सीट रेजिनगर से भी उम्मीदवार का ऐलान किया है, यहां पार्टी ने शाखारव सरकार को उम्मीदवार बनाया है. मुख्य चुनाव में रेजिनगर सीट से हुमांयू कबीर ने जीत हासिल की थी. वह भी दो सीटों से चुनाव लड़े थे, दोनों पर जीत मिलने के बाद हुमांयू कबीर ने रेजिनगर सीट खाली कर दी है. यहां भाजपा से पहले ममता बनर्जी, कांग्रेस और हुमांयू कबीर की पार्टी AJUP भी प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है. ममता बनर्जी गुट ने यहां रबीउल आलम को प्रत्याशी बनाया है. हुमांयू कबीर ने अपने बेटे गुलाम नबी आजाद को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मोहम्मद अब्दुल्लाहिल को उम्मीदवार बनाया है.
ये भी पढ़ेंः राजस्थान निकाय चुनाव: अशोक गहलोत-सचिन पायलट के वार्ड में हारी कांग्रेस, गजेंद्र शेखावत-मदन राठौर नहीं खिला पाए कमल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं