विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2020

29 नवंबर को सुशांत के पिता ने 12 बजे के करीब रिया और श्रुति से वाट्सएप पर क्या कहा था?

सुशान्त सिंह राजपूत खूदकुशी मामले में जहां एक से ज्यादा एजेंसियां जांच में उलझी हैं वहीं पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच आरोप औऱ सफाई का दौर भी लगातार जारी है.  दो दिन पहले रिया चक्रवर्ती की तरफ से सुशान्त और उनके बीच हुए व्हाट्सएप चैट को लीक किया गया था.

29 नवंबर को सुशांत के पिता ने 12 बजे के करीब रिया और श्रुति से वाट्सएप पर क्या कहा था?
सुशांत के पिता की कथित बातचीत का स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है.
  • कथित बातचीत का स्क्रीन शॉट वायरल
  • इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं
  • रिया और श्रुति से सुशांत के पिता की कथित बातचीत
नई दिल्ली:

सुशान्त सिंह राजपूत खूदकुशी मामले में जहां एक से ज्यादा एजेंसियां जांच में उलझी हैं वहीं पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच आरोप औऱ सफाई का दौर भी लगातार जारी है.  दो दिन पहले रिया चक्रवर्ती की तरफ से सुशान्त और उनके बीच हुए व्हाट्सएप चैट को लीक किया गया था. जिसको पढ़ने पर ये पता चल रहा था कि सुशान्त सिंह राजपूत, रिया और उनके परिवार को बहुत मानते औऱ सम्मान भी करते थे. वहीं सुशान्त और रिया के एक चैट से तो उनकी अपनी बहन से नाराजगी भी जाहिर हो रही थी.  लेकिन अब एक नया वाट्सएप चैट सुशान्त के पिता का लीक हुआ है जो उन्होंने मैनेजर श्रुति मोदी और रिया चक्रवर्ती को भेजा था. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई इस बात की पुष्टि तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा. लेकिन इस वाट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट के मुताबिक  29 नवंबर 2019 को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर सुशान्त  सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने श्रुति मोदी को व्हाट्सएप कर कहा, 'मैं जानता हूं कि सुशांत के सारे कर्ज और उसे भी तुम देखती हो. वह अभी किस स्थिति में है. इसके लिए बात करना चाह रहे थे. सुशांत से बात हुई थी तो कह रहा था कि मैं बहुत परेशान है. अब तुम सोचो कि एक पिता को कितनी चिंता होगी उसके लिए. इसलिए तुमसे बात करना चाह रहा था. अब तुम बात नहीं कर रही हो तो मैं मुंबई जाना चाहता हूं. फ़्लाइट का टिकट भेज दो.

वहीं इसके बाद  29 नवंबर को ही दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती को भी व्हाट्सएप किया जिसमें लिखा है, 'जब तुम जान गई कि मैं सुशांत का पापा हूं तो बात क्यों नहीं की. आख़िर बात क्या है? फ़्रेंड बनकर उसका देखभाल और उसका इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फ़र्ज़ बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे.  इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो.'  

j8i7nneg

वहीं मोबाइल के स्क्रीन शॉट से ये साफ हो रहा है कि दोनों ने ही सुशान्त के पिता के संदेश का जवाब नही दिया था.  यहां ये बात गौर करने लायक है कि पटना पुलिस में दर्ज FIR में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर सुशान्त को उसके घर वालों से अलग रखने का आरोप भी लगाया है. पिता के दोनों संदेश उस आरोप को बल देते नजर आते हैं. 

hme0ecko

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Father, Whatsapp Chat, Riya Chakraborty, Shruti Modi Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com