विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2025

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, रिया चक्रवर्ती को दी क्लीन चीट

CBI की जांच में सामने आया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है, जांच के मुताबिक 8 जून 2020 से 14जून 2020 के बीच कोई भी आरोपी बनाया गया शख्स सुशांत के साथ न रहता था और न इन दिनों कोई मौजूद था.

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, रिया चक्रवर्ती को दी क्लीन चीट
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट
  • CBI ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार को क्लीनचिट दी है
  • जांच में पाया गया कि सुशांत ने आत्महत्या की और कोई आरोपी उनके साथ अंतिम दिनों में मौजूद नहीं था
  • रिया और उसके भाई ने 8 जून को सुशांत का फ्लैट छोड़ा था, उसके बाद वे वहां नहीं गए
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में CBI ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में फाइल कर दी है. इस रिपोर्ट में CBI रिया चक्रवर्ती को क्लीनचीट दी है. CBI ने सुशांत के परिवार द्वारा रिया और उसके परिवार पर खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में पटना कोर्ट और रिया द्वारा सुशांत की बहन और परिवार पर दर्ज कराए मामले में मुंबई कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है. पटना कोर्ट में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर 20 दिसंबर को सुनवाई होगी. 

CBI की क्लोजर रिपोर्ट के मुख्य प्वाइंट

  • क्लोजर रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने खुदकुशी की है और इसमे रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार को पूरी तरह से क्लीनचिट दी गई है.
  • सीबीआई जांच में सामने आया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है, जांच के मुताबिक 8 जून 2020 से 14जून 2020 ( जिस दिन सुशांत की बॉडी बांद्रा के फ्लैट में पंखे से लटकी मिली ) के बीच कोई भी आरोपी बनाया गया शख्स सुशांत के साथ न रहता था और न इन दिनों कोई मौजूद था.
  • रिया और उसका भाई शौविक ने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ दिया था और उसके बाद वो कभी सुशांत के फ्लेट पर नही गए.
  • सुशांत ने शौविक से 10 जून को 1441 पर वॉट्सऐप पर बात की थी लेकिन रिया से सुशांत ने 8 से 14 जून के बीच कोई बात, चैट, कॉल नही किया.
  • रिया या रिया के परिवार से किसी तरह की सुशांत की मीटिंग के सबूत नही मिले है.
  • श्रुति मोदी ( सुशांत की मैनेजर ) ने सुशांत के फ्लैट पर फरवरी 2020 से जाना बन्द कर दिया था जब श्रुति को पैर में फ्रेक्चर हुआ था.
  • सुशांत कब इस फ्लैट में सुशांत की बहन मीतू सिंह 8 से 12 जून तक सुशांत के साथ रही थी.
  • जांच में आरोपी बनाए गए किसी भी आरोपी ने सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाया, दबाव बनाया या धमकाया ऐसे कोई सबूत जांच एजेंसी को नही मिले है. 

जांच का फाइनेंशियल एंगल

जब रिया ने अपने भाई शौविक के साथ सुशांत का फ्लैट 8 जून को छोड़ा तो वो अपने साथ अपना एप्पल का लैपटॉप, एप्पल रिस्ट वॉच जो सुशांत ने गिफ्ट की थी वो लेकर गई थी.जांच में सुशांत की प्रॉपर्टी से सुशांत की जानकारी के बिना कोई समान ले जाने के सबूत नही मिले हैं. सुशांत रिया के साथ अप्रैल 2018 से जून 2020 तक लिव इन रिलेशनशिप में था. सुशांत के कहने पर उसके मैनेजर ने रिया और सुशांत के लिए अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप की टिकट बुक कराई थी. सुशांत ने सिद्धार्थ पिटानी ( सुशांत के रूममेट ) को बोला हुआ था कि रिया फैमिली का हिस्सा है. इसलिए रिया पर जो ख़र्चा हुआ वो आईपीसी की धारा 420 चीटिंग में नही आ सकता। किसी तरह की मूव ऐबल संपत्ति रिया को नही दी गई थी. रिया या रिया के परिवार ने सुशांत सिंह राजपूत को किसी भी मैनर में धमकाया या आत्महत्या के लिए मजबूर किया ऐसे कोई सबूत नही मिले है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Death Case, CBI Files Closure Report In Sushant Singh Rajput Death Case, Rhea Chakraborty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com