विज्ञापन

सुनेत्रा पवार ने संभाली NCP की कमान, सर्वसम्मति से चुनी गईं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सुनेत्रा पवार को NCP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। प्रफुल्ल पटेल ने प्रस्ताव रखा और सुनील तटकरे ने अनुमोदन किया.

सुनेत्रा पवार ने संभाली NCP की कमान, सर्वसम्मति से चुनी गईं राष्ट्रीय अध्यक्ष
सुनेत्रा पवार
  • NCP ने सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना
  • सुनेत्रा महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी हैं, जिनका एक विमान हादसे में निधन हो गया था
  • उनका राजनीतिक परिवार पारंपरिक रूप से सक्रिय है, जिसमें उनके पिता और भाई दोनों प्रमुख दलों से जुड़े रहे हैं
मुंबई:

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में एक बड़े राजनीतिक बदलाव के तहत सुनेत्रा पवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. पार्टी के वर्किंग प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा पवार का नाम प्रस्तावित किया और उनकी सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की. महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने उनके नाम का अनुमोदन किया और इस पद पर उनकी नियुक्ति का स्वागत किया. राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने हाथ उठाकर सुनेत्रा पवार के नेतृत्व पर भरोसा जताया.

ये भी पढ़ें : अजित पवार के जाने के बाद आज होने वाला NCP का विलय अटका, सुप्रिया सुले के बयान के मायने समझिए

सुनेत्रा पवार से जुड़ी खास बातें

सुनेत्रा वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी हैं, जिनका 28 जनवरी 2026 को बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया. सुनेत्रा पवार का जन्म 18 अक्टूबर 1963 को ओसमानाबाद, महाराष्ट्र में हुआ था.  वे एक राजनीतिक और कृषक पृष्ठभूमि से आती हैं और उनके परिवार का राजनीति से गहरा नाता रहा है. उनके पिता पद्मसिंह पाटिल खुद एक पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद रह चुके हैं. उनके बड़े भाई पद्मसिंह पाटिल भी भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं और वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) से भी जुड़े रहे हैं, जिससे सुनेत्रा पवार का पारिवारिक राजनीतिक नेटवर्क दोनों प्रमुख दलों से जुड़ा हुआ है. सुनेत्रा पवार और अजित पवार के दो बेटे हैं. जय पवार और पार्थ पवार. पार्थ पवार ने राजनीति में कदम रखा और 2019 के लोकसभा चुनाव में मावळ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली.

ये भी पढ़ें : आज ही होना था NCP का मर्जर, सुप्रिया सुले बोलीं-दादा ही नहीं रहे तो क्या बात करें, EXLUSIVE बातचीत

शिक्षा, पर्यावरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका

सुनेत्रा पवार ने शिक्षा, पर्यावरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है. उन्होंने 2010 में Environmental Forum of India (EFOI) नामक एक गैर-सरकारी संगठन की स्थापना की, जो जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण पर काम करता है.  वे World Entrepreneurship Forum (France) की थिंक-टैंक सदस्य भी हैं और Savitribai Phule Pune University की सीनेट की सदस्य रही हैं, जहां उन्होंने शिक्षा नीति और उच्च शिक्षा के विकास में योगदान दिया है.

लेखक के बारे में
img
सौरभ वक्तानिया
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunetra Pawar, NCP National President, Praful Patel Announcement, Sunil Tatkare, NCP National Executive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com