विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

आज ही होना था NCP का मर्जर, सुप्रिया सुले बोलीं-दादा ही नहीं रहे तो क्या बात करें, EXLUSIVE बातचीत

सुप्रिया सुले ने एनसीपी के मर्जर को लेकर कहा है कि कुछ चीजों को नियति पर छोड़ देना चाहिए. शरद पवार के राज्यसभा में फिर से आने को लेकर उन्होंने अपनी राय रखी.

  • सुप्रिया सुले ने एनसीपी के मर्जर का फैसला नियति पर छोड़ने को कहा है
  • एनडीटीवी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ये दादा और उनके बीच की बात थी
  • उन्होंने अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर कहा कि रोहित ने कुछ फैक्ट्स सामने रखे हैं
नई दिल्ली:

अगर अजित पवार जीवित होते और सभी कुछ ठीक चल रहा होता तो आज एनसीपी के दोनों धड़ों का मर्जर होना था. अजित पवार और शरद पवार के बीच अंतिम मुलाकात की तस्वीर के साथ एनडीटीवी ने सबसे पहले ये खबर दी थी कि दोनों दलों का मर्जर होना तय था. 17 जनवरी को हुई बैठक में फैसला किया गया था कि दोनों दलों का 12 फरवरी को मर्जर होगा. इस बैठक में शरद पवार, अजित पवार, जयंत पाटिल, रोहित पवार, शशिकांत शिंदे, राजेश टोपे और अमोल कोल्हे मौजूद थे. अब आज ही के दिन बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने एनडीटीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में मर्जर के फैसले को भाग्य पर छोड़ने की बात कही है. 

अब भाग्य पर छोड़ा फैसला 

सुप्रिया सुले ने अजित पवार के निधन के बाद दोनों एनसीपी धड़े के विलय को लेकर बड़ा बयान दिया है. सुप्रिया सुले ने कहा कि जब दादा (अजित पवार) थे अलग बात थी. अब दादा ही नहीं रहे तो क्या बात करनी. हालांकि, उन्होंने एक बात जरूर कही कि दोनों दल जब साथ मिलकर लड़े थे तो अच्छा किया था. सुप्रिया सुले से साथ बातचीत का पूरा अंश पढ़िए.

सवाल- क्या एनसीपी का मर्जर होने जा रहा है?
जवाब- अब दादा ही नहीं रहे. दादा थे तो अलग बात थी. जल्दी क्या है, अभी 15 दिन ही हुए हैं. 

अजित पवार और शरद पवार के मुलाकात की 17 जनवरी की तस्वीर

अजित पवार और शरद पवार के मुलाकात की 17 जनवरी की तस्वीर

सवाल- आप जल्दी की बात करती हैं, यहां तो तीन दिन में शपथ हो गए?
जवाब- जिम्मेदारी का काम होता है. 

सवाल- यदि एनसीपी का मर्जर होता तो क्या पवार साहब और आप NDA का हिस्सा होते?
जवाब- बहुत सारी बातें हो रही थीं. मगर अब सब बैक बर्नर में चला गया है.

सवाल- शरद पवार साहब राज्यसभा में फिर आएंगे?
जवाब- महाराष्ट्र में कई बार हुई है कि लोग निर्विरोध भी चुनकर आए हैं. लोगों से बात करेंगे. 

सवाल- रोहित पवार दिल्ली में हैं, अजित पवार के विमान हादसे को साजिश बता रहे हैं, गृह मंत्री से भी इस बारे में मिलना चाहते हैं?
जवाब- रोहित ने कुछ फैक्ट्स सामने रखे हैं. उस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि डिटेल जांच कराई जाएगी. 

सवाल- एक बार फिर जानना चाहता हूं कि मर्जर की बात खत्म हो गई है?
जवाब- देखेंगे, चर्चा हमारे और दादा के बीच हुई थी. 

सवाल- बजट पर आपकी प्रतिक्रिया?
जवाब- बजट में डिवैल्यूशन की बात कही गई है. CAG की रिपोर्ट भी सेस के खिलाफ है. 

सवाल- भारत-अमेरिका डील पर आपकी राय?
जवाब- देश के हित के साथ समझौता नहीं होना चाहिए. अलग-अलग रिपोर्ट हैं.

सवाल- जाते-जाते एक बार फिर बता दीजिए कि दोनों NCP का मर्जर होगा कि नहीं?
जवाब- एनसीपी मर्जर की चर्चा परिवार के साथ बैठ कर की थी. देखो साथ लड़े तो अच्छा किया. कुछ चीजें नियति पर छोड़ देते हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supriya Sule, Ajit Pawar, Sharad Pawar, Sunetra Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com