विज्ञापन

कौन हैं लक्ष्मण हाके जो बारामती से दे सकते हैं सुनेत्रा पवार को टक्कर, एनसीपी को OBC वोट बैंक बंटने का डर

Baramati Byelection:बारामती में अब उपचुनाव है, अजित पवार की जगह उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार उस सीट पर अपनी दावेदारी ठोकेंगी,लेकिन राह उतनी भी आसान नहीं है. उनके सामने निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण हाके होंगे.

कौन हैं लक्ष्मण हाके जो बारामती से दे सकते हैं सुनेत्रा पवार को टक्कर, एनसीपी को OBC वोट बैंक बंटने का डर
baramati byelection
  • बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी तेज हो गई है और उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ेंगी
  • लक्ष्मण हाके ने बारामती से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं और वे कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेंगे
  • लक्ष्मण हाके महाराष्ट्र पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य, OBC समुदाय के मुद्दों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हैं
बारामती:

महाराष्ट्र का बारामती एनसीपी के दिग्गज नेता और पू्र्व डिप्टी सीएम अजित पवार का गढ़ रहा है पर नियति देखिए कि 28 जनवरी की सुबह उसी बारामती के पास अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ और दादा सदा के लिए प्रदेश की जनता से रुखसत हो गए. बारामती में अब उपचुनाव है, अजित पवार की जगह उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार उस सीट पर अपनी दावेदारी ठोकेंगी,लेकिन राह उतनी भी आसान नहीं है. उनके सामने निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण हाके होंगे. हाके ने कहा कि निर्विरोध चुनाव लोकतंत्र के लिए घातक है. उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद बारामती से चुनाव लड़ सकते हैं. आइए जानते हैं लक्ष्मण हाके हैं कौन जो डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. 

लक्ष्मण हाके जल्द ले सकते हैं फैसला

अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव की हलचल तेज हो गई है. मीडिया से बात करते हुए लक्ष्मण हाके ने कहा कि चुनाव का निर्विरोध होना लोकतंत्र के लिए घातक है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चुनाव निर्विरोध होते हैं, तो ओबीसी समाज के नेता और कार्यकर्ता अपने मुद्दे किसके सामने रखेंगे? हाके के अनुसार, उनके समर्थकों का उन पर चुनाव लड़ने के लिए भारी दबाव है, जिस पर वे जल्द ही अंतिम निर्णय लेंगे. लक्ष्मण हाके ने कहा की वो बारामती जाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक करेंगे. इस बैठक के बाद ही वे आधिकारिक तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे.

कौन हैं लक्ष्मण हाके?

लक्ष्मण हाके महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य रहे हैं और वर्तमान में खुद को OBC रक्षक के तौर पर पेश कर रहे हैं, मराठा आरक्षण के खिलाफ और OBC कोटे को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने जालना में आमरण अनशन किया था, जिससे उन्हें पूरे महाराष्ट्र में पहचान मिली. वे पहले शिवसेना (UBT) से जुड़े थे, लेकिन फिलहाल वे निर्दलीय या अपने सामाजिक संगठन के माध्यम से सक्रिय रहते हैं. लक्ष्मण हाके ने बहुत बड़े स्तर पर चुनाव नहीं जीते हैं, लेकिन वे सांगोला और अन्य क्षेत्रों से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. उनकी ताकत वोट जीतने से ज्यादा वोट काटने और एक खास वर्ग OBC को एकजुट करने की है.

यह भी पढ़ें- पुणे में आवारा कुत्तों ने राह चलती महिला के हाथ, पैर, चेहरे और गर्दन को बुरी तरह नोंचा, दर्दनाक मौत

सुनेत्रा के लिए आसान नहीं है राह 

बारामती में बड़ी संख्या में धनगर और अन्य OBC समुदाय हैं. हाके की उम्मीदवारी से परंपरागत रूप से NCP को मिलने वाला OBC वोट बैंक बंट सकता है, अगर सुनेत्रा पवार निर्विरोध चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रही थीं, तो हाके की एंट्री इस योजना को थोड़ा कमजोर करेगी, उन्हें एक आक्रामक प्रतिद्वंद्वी का सामना करना होगा, जो बारामती जैसे हाई-प्रोफाइल चुनाव के समीकरण बिगाड़ सकते हैं.

अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर सहानुभूति की लहर को देखते हुए महायुति की ओर से सुनेत्रा पवार को निर्विरोध जिताने की कोशिशें तेज हैं. चर्चा है कि परिवार में हुए इस बड़े दुख के बाद शरद पवार भी उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे, ताकि चुनाव निर्विरोध हो सके, हालांकि लक्ष्मण हाके की दावेदारी इस योजना में बाधा डाल सकती है.

यह भी पढ़ें-   महाराष्ट्र में क्या है पहले आओ-पहले जाओ योजना? 30 मिनट...सरकारी कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baramati By Election 2026, Sunetra Ajit Pawar, Sunetra Pawar, Lakshman Hake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com