- सुखबीर सिंह बादल पर फिर हुआ जानलेवा हमला
- सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
- पहले भी निशाने पर आते रहे हैं सुखबीर सिंह बादल
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर एक बार फिर जानलेवा हमला हुआ है. नांदेड में हुए हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सुखबीर सिंह बादल निशाने पर रहे हैं. अमृतसर में भी उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था. 4 दिसंबर 2024 को सुखबीर सिंह बादल पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमला हुआ था. इस दौरान वे बाल-बाल बच गए थे.
अमृतसर: सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, स्वर्ण मंदिर के बाहर चली गोली, हमले में बाल-बाल बचे सुखबीर सिंह बादल, हमला करने वाला शख्स पकड़ा गया#SukhbirSinghBadal | #Amritsar | #GoldenTemple pic.twitter.com/yUprJi9TCk
— NDTV India (@ndtvindia) December 4, 2024
दरअसल, वर्ष 2015 में हुई बेअदबी की घटनाओं को लेकर सिख समाज के एक वर्ग में आक्रोश है. माना जाता है कि इसी को लेकर सुखबीर सिंह बादल पर हमले हुए हैं. बेअदबी की इन घटनाओं की जांच विशेष जांच टीम कर रही है.
#WATCH | Nanded, Maharashtra | Former Deputy CM of Punjab, Sukhbir Singh Badal rushed to a hospital after being attacked by a Nihang inside Nanded Gurudwara. He has sustained injuries to his hand. pic.twitter.com/PnO2n4wGe9
— ANI (@ANI) August 13, 2026
सुखबीर सिंह बादल के हाथ में लगी चोट
सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड में जानलेवा हमला हुआ है. हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बादल के हाथ में चोट लगी है. सुखबीर के साथ कई समर्थक भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं. हमला होने से पहले, दिन में उन्होंने अपने परिवार के साथ तख्त श्री पटना साहिब का दौरा किया था.
दो साल पहले भी हुआ था जानलेवा हमला
सुखबीर सिंह बादल पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है. इससे पहले 4 दिसंबर, 2024 को सुखबीर सिंह बादल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर गोली चलाई गई थी. इस घटना में वे बाल-बाल बचे थे. यह हमला उस वक्त हुआ था, जब सुखबीर बादल धार्मिक प्रार्थना कर रहे थे. हमलावर को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया था.
यह भी पढ़ें- सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, पुलिसकर्मी भी घायल; अस्पताल में भर्ती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं