बिहार में जेडीयू और बीजेपी के रास्ते जब से अलग हुए हैं, दोनों दलों के नेताओं के बीच तल्खी और बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है. दोनों ओर से नेता एक दूसरे पर सियासी हमले कर रहे हैं. हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर 'राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिला देने' का बयान दिया था, जिसके बाद अब नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी पर पलटवार किया है. नीतीश कुमार ने हमला करते हुए कहा कि इस तरह के लोगों के पास बुद्धि नहीं है.
नीतीश कुमार ने कहा, "ये सब जो कोई बोलता है, हम कभी इस तरह की बात कभी बोलते हैं. जो इस तरह के शब्दों का प्रयोग करता है, तो समझ लीजिए कि बुद्धि नहीं है, जो मन में करे बोले, जहां करना है कर दें, जो इच्छा है करो."
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि आप अच्छी तरह से जान लीजिए कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों की हम कितनी प्रशंसा करते हैं.
"इस तरह के लोगों के पास बुद्धि नहीं है", बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर बोले सीएम नीतीश कुमार pic.twitter.com/WqpII5yTmq
— NDTV India (@ndtvindia) April 23, 2023
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में भामाशाह जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमको बदला लेना है कि हमारे नेता नरेंद्र मोदीजी के कमिटमेंट को जब उन्होंने 2020 में पूरा किया और घोषणा की थी कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे. उसके बाद भी वो भाग गए, जब वो भाग ही गए तो राजनीतिक तौर पर हम लोगों को उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम करना होगा.
"राजनीतिक तौर पर हम लोग उनको मिट्टी में मिला देंगे", सीएम नीतीश कुमार पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी का हमला pic.twitter.com/c7X1t8OmER
— NDTV India (@ndtvindia) April 23, 2023
बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जुटे हुए हैं. इसे लेकर नीतीश कुमार ने विभिन्न पार्टियों के नेताओं से मुलाकात भी की है. बावजूद इसके कई छोटे दल बीजेपी और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाए हैं.
ये भी पढ़ें :
* '2024 में PM मोदी को कोई चुनौती नहीं' - अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद बोले कुशवाहा
* दरोगा का भाई निकला शराब कारोबारी, पिकअप से भारी मात्रा में देसी और नेपाली शराब बरामद
* बिहार : नीतीश कुमार का जहरीली शराब से मरने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान, ये है शर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं