विज्ञापन

बेगूसराय में CM नीतीश के आने से पहले हेलीपैड में घुसा सांड, भागते दिखे पुलिसवाले, VIDEO

बिहार के बेगूसराय में आज अजीब वाकया हो गया. सीएम नीतीश कुमार के आगमन के पहले यहां आज एक सांड घुस आया. सांड सीधे सीएम के आगमन के पहले हेलीपैड के अंदर घुस गया.

बेगूसराय में CM नीतीश के आने से पहले हेलीपैड में घुसा सांड, भागते दिखे पुलिसवाले, VIDEO
  • बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से पहले एक सांड़ हेलीपैड के अंदर घुस गया
  • सांड़ के हेलीपैड में घुसने से पुलिसकर्मियों ने उसे भगाने के लिए प्रयास किए
  • सांड़ को भगाने के प्रयास के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई
बेगुसराय:

बिहार के बेगूसराय में आज अजीब वाकया हो गया. सीएम नीतीश कुमार के आगमन के पहले यहां आज एक सांड़ घुस आया. सांड सीधे सीएम के आगमन के पहले हेलीपैड के अंदर घुस गया. सांड को भगाने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया जिसके बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. अब इस सांड का वीडियो वायरल हो रहा है. 

बेगूसराय में सीएम नीतीश का कार्यक्रम

समृद्धि यात्रा के बहाने नीतीश कुमार आज बेगुसराय होंगे.नीतीश यहां यहां कुल 330 करोड़ रुपए की 402 योजनाओं में से 118.67 करोड़ रुपए की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 211.97 करोड़ रुपए की 212 परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे.इसके साथ ही वे बियाडा कैंपस में कैंपा कोला फैक्ट्री की आधारशिला भी रखेंगे साथ ही निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ कैंपस में चल रही विभिन्न फैक्ट्रियों का निरीक्षण करेंगे.इसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जीविका दीदियों और आम लोगों को भी संबोधित करेंगे.

2005 में न्याय यात्रा, 2026 में समृद्धि यात्रा 

नीतीश कुमार ने साल 2005 में न्याय यात्रा से इसकी शुरुआत की थी.इसके बाद 2009 में विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा और प्रवास यात्रा में वे बेगूसराय आए. वर्ष 2010 में विश्वास यात्रा के बाद एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत मिला और 2011 में जनता के प्रति आभार जताने के लिए सेवा यात्रा के तहत बेगूसराय पहुंचे. साल 2012 में अधिकार यात्रा, 2014 में संकल्प यात्रा और 2015 में संपर्क यात्रा का आयोजन हुआ. 2019 में जल-जीवन-हरियाली यात्रा और 2021 में समाज सुधार अभियान यात्रा शुरू हुई. इसके बाद 2023 में समाधान यात्रा और 2025 में प्रगति यात्रा ने नीतीश कुमार को एक बार फिर जन-जन का नेता साबित किया. सीएम नीतीश 2026 में समृद्धि यात्रा कर रहे हैं. समृद्धि यात्रा सीएम नीतीश का बिहार में मुख्यमंत्री के रुप में अंतिम यात्रा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, CM Nitish Kumar, Begusarai Video Viral, Begusarai Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com