विज्ञापन

JPSC-JSSC आंदोलन: 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव, छात्रों ने दिया अल्टीमेटम

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने सरकार को अंतिम चेतावनी दी है. 

JPSC-JSSC आंदोलन: 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव, छात्रों ने दिया अल्टीमेटम
झारखंड में छत्रों ने अब 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव की चेतावनी दी है.
  • जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है
  • छात्रों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर जल्द समाधान नहीं मिला तो 20 अगस्त को CM आवास का घेराव किया जाएगा
  • छात्रों की प्रमुख मांगों में CBI जांच, दोषियों पर कार्रवाई और आगे की भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता शामिल है

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. पिछले कई दिनों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरना देकर भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. अब आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है. छात्रों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए घोषणा की है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा. आंदोलनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रख रहे हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है.

CBI जांच समेत कई मांगों पर अड़े छात्र

आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांग पूरे मामले की CBI जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और भविष्य की भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की है. छात्रों का कहना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर केवल आश्वासन नहीं बल्कि ठोस कदम उठाए जाने चाहिए.

तिरंगा यात्रा में सरकार को चेतावनी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र नेता रविंद्र पासवान ने सरकार को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अभी तक आंदोलन पूरी तरह गांधीवादी तरीके से चल रहा है लेकिन यदि सरकार ने छात्रों की मांगों को अनसुना किया तो आंदोलन और तेज हो सकता है. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

छात्रों का कहना, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा

आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि यह लड़ाई केवल एक परीक्षा की नहीं बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य की है. उनका दावा है कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होती और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा. 

यह भी पढ़ें- बार काउंसिल चेयरमैन ने NALSAR के छात्रों से मांगी माफी, चीफ जस्टिस ने भी लगाई थी फटकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JPSC, JPSC Controversy, JPSC Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com