विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2020

भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की चोरी हुईं प्रतिमाएं ब्रिटेन में मिलीं, तमिलनाडु को लौटाई गईं

लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इन प्रतिमाओं को बरामद करने के बाद भारतीय उच्चायोग को लौटाया था. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे थे.

भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की चोरी हुईं प्रतिमाएं ब्रिटेन में मिलीं, तमिलनाडु को लौटाई गईं
तमिलनाडु के मंदिर से मूर्तियां करीब 20 साल पहले चोरी हो गई थीं
  • तमिलनाडु के मंदिर से चोरी हुई थीं मूर्तियां
  • लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इन्‍हें बरामद किया था
  • 15 सितंबर को भारतीय उच्चायोग को लौटाया गया था
नई दिल्‍ली:

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने बुधवार को भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की कांस्य प्रतिमाएं यहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मुख्यालय में तमिलनाडु को लौटाईं जो करीब 20 साल पहले चोरी हो गई थीं. उल्लेखनीय है कि लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इन प्रतिमाओं को बरामद करने के बाद गत 15 सितंबर को भारतीय उच्चायोग को लौटाया था. पटेल इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे थे.पटेल ने बुधवार को भारतीय उच्चायोग को बधाई दी और लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस का भी आभार व्यक्त किया तथा साथ ही इन प्रतिमाओं को बरामद करने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के वास्ते तमिलनाडु सरकार के प्रतिमा प्रकोष्ठ की भी प्रशंसा की.

यूपी के बांदा में 30 साल पहले चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति कुएं में मिली

उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका, खासतौर पर गत छह साल में निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की.पिछले साल अगस्त में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को कला प्रेमियों के समूह ‘इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट' ने सूचना दी थी कि तमिलनाडु के मंदिर से विजयनगरम काल की चार प्राचीन प्रतिमाओं (भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान) की चोरी हुई थी और भारत से बाहर इनकी तस्करी की गई तथा ये संभवत: ब्रिटेन पहुंचाई गईं.

17 किलो की मां जानकी की मूर्ति लापता

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Minister Of Culture And Tourism Prahlad Patel, Bronze Idols, United Kingdom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com