विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2015

श्रीनगर में तापमान माइनस 5.4, डल झील जमी

श्रीनगर में तापमान माइनस 5.4, डल झील जमी
डल झील जमी
श्रीनगर:

जम्मू एवं कश्मीर के लेह कस्बे में गुरुवार रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। लेह में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 17 डिग्री नीचे पहुंच गया, जबकि घाटी में रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, लेह में गुरुवार रात सबसे अधिक सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से गिरकर 17.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। करगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम अधिकारी ने बताया, श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। डल झील जम चुकी है।

अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान पूरे जम्मू एवं कश्मीर में मौसम सर्द व शुष्क बना रहेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
बिहार में आई भीषण बाढ़ से 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित, इसका नेपाल से क्या है कनेक्शन?
श्रीनगर में तापमान माइनस 5.4, डल झील जमी
मुंबई की अटल सेतु से कुदकर युवक ने की खुदकुशी! शव की तलाश जारी
Next Article
मुंबई की अटल सेतु से कुदकर युवक ने की खुदकुशी! शव की तलाश जारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com