विज्ञापन

सर्दी-खांसी से चाहिए तुरंत राहत? किचन की ये 3 चीजें दवा के बिना पहुंचा सकती हैं आराम

बदलते मौसम के साथ अगर आपको खांसी जुकाम की परेशानी रहती है, तो ऐसी स्थिति में घर में रखी चीजें काम आ सकती हैं. यहां जानते हैं सर्दी खांसी होने पर क्या करें?

सर्दी-खांसी से चाहिए तुरंत राहत? किचन की ये 3 चीजें दवा के बिना पहुंचा सकती हैं आराम
Home remedies for Cough : खांसी से राहत दिलाए ये नुस्खे

सर्दी आते ही लोगों को गले में कफ, खराश जैसी परेशानियां काफी ज्यादा होने लगती है. वहीं, कुछ लोगों को इस सीजन में सिरदर्द, नांक बंद जैसी दिक्कतें भी काफी ज्यादा होती है. ऐसी स्थिति में बार-बार दवा लेना शरीर के लिए सही नहीं होता है. इस स्थिति में घर पर मौजूद चीजें आपके काफी काम आ सकती हैं. जी हां, हमारे किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिसके इस्तेमाल से आप खांसी, जुकाम जैसी परेशानी को दूर कर सकते हैं. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो सर्दी खांसी जैसी परेशानियों से राहत दिला सकता है. यहां जानते हैं खांसी से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?

शहद और नींबू खांसी से दिलाए आराम

अगर आप सर्दी खांसी से राहत पाना चाहते हैं, तो शहद और नींबू आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. शहद में प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, तो गले को आराम पहुंचाते हैं और खांसी को शांत करने में मदद करते हैं. वहीं, नींबू में मौजूद विटामिन C इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में प्रभावी हो सकते हैं. इसका सेवन करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को दिन में 2 बार पिएं. इससे काफी हद तक आपकी परेशानी दूर हो सकती है.

अदरक की चाय है असरदार

बदलते मौसम में होने वाली दिक्कतों को दू करने के लिए आप अदरक से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं. ये गले में होने वाली खांसी, जलन जैसी दिक्कतों से राहत दिला सकता है. साथ ही ये इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी प्रभावी हो सकता है. अदरक की चाय पीने के लिए सबसे पहले फ्रेश अदरक के कुछ टुकड़ों को पानी में 5 से 10 मिनट तक उबालें. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा शहद औ नींबू का रस मिक्स कर सकते हैं. 

पुदीने की चाय भी खांसी से दिलाए राहत

पुदीने में मेंथॉल पाया जाता है, जो नैचुरल रूप से बंद नाक की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है. साथ ही ये गले को आराम दिलाने में प्रभावी माना जाता है. नियमित रूप से अगर आप पुदीने की चाय पीते हैं, तो इससे खांसी को कम करने और सांस लेने में होने वाली दिक्कतें कम हो सकती हैं. 

इसका सेवन करने के लिए फ्रेश पुदीने की पत्तियों लें और इसमें 1 कप पानी डालकर अच्छे से उबाल लें. अब आप इसे चाय की तरह पिएं. आप चाहें, तो स्टीम भी ले सकते हैं. इससे काफी राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें - दीवाली की सफाई और पेंट से छिल गया है गला? फौरन आराम देने वाले यूनानी नुस्खे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cough, Cold And Cough, Cold And Cough Causes, Cold And Cough Cure, Cold And Cough Disease
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com