विज्ञापन

ठंड में कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर? 

ठंड में ब्लड प्रेशर मरीजों को थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है. क्योंकि इस सीजन में बीपी बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है. यहां समझते हैं और क्यों और कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर?

ठंड में कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर? 
Blood Pressure in Winter : ठंड में कितना ब्लड प्रेशर होना चाहिए?

BP in Winter : सर्दियों के मौसम में हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपना अतिरिक्त देखभाल करना चाहिए. दरअसल, इस सीजन में तापमान गिरने पर शरीर की ब्लड वेसेल्स सिकुड़ने लगती हैं, जिसकी वजह से ब्लड फ्लो पर दबाव बढ़ता है और ब्लड प्रेशर सामान्य से थोड़ा ऊपर जा सकता है. ऐसे में हाई बीपी के मरीजों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य हार्ट संबंधी समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है. हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी एंड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. वी. राजशेखर का कहना है कि सर्दियों में ब्लड प्रेशर की नियमित निगरानी करना बेहद जरूरी है. नुथ्य रूप से अगर आपको पहले से ही हाइपरटेंशनहै, तो इस दौरान आपको ज्यादा निगरानी की जरूरत होती है. यहां जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

ठंड में कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर?

डॉ. राजशेखर का कहना है कि एक हेल्दी व्यक्ता का ठंड में ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg से कम होना चाहिए. हालांकि, ठंड के कारण कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर हल्का बढ़ सकता है, लेकिन अगर रीडिंग लगातार 140/90 mmHg या उससे अधिक बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

डॉक्टर बताते हैं कि तापमान में अचानक गिरावट आने पर शरीर की धमनियां संकरी हो जाती हैं. इससे ब्लड को पंप करने के लिए हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसी वजह से सर्दियों में हार्ट डिजीज को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

हाई बीपी मरीजों को क्या करना चाहिए?

डॉ. राजशेखर कहते हैं कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें सुबह और शाम दोनों समय अपना बीपी रिकॉर्ड करना चाहिए. नियमित निगरानी से किसी भी असामान्य बदलाव का समय रहते पता लगाया जा सकता है.

इसके अलावा ठंड से बचाव के लिए शरीर को गर्म रखना भी जरूरी है. घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और हाथ, पैर व सिर को अच्छी तरह ढककर रखें. लंबे समय तक बेहद ठंडे माहौल में रहने से बचना चाहिए क्योंकि इससे रक्तचाप और बढ़ सकता है.

खानपान पर देना चाहिए ज्यादा ध्यान

डॉक्टर कहते हैं कि सर्दियों में शारीरिक गतिविधियां पूरी तरह बंद नहीं करनी चाहिए. अगर बाहर जाना संभव न हो, तो घर के अंदर ही नियमित एक्सरसाइज करें. साथ ही प्रोसेस्ड फूड और अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकती है.

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि डॉक्टर की ओर से दी गई ब्लड प्रेशर की दवाएं नियमित रूप से लें. बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा बंद करना या उसकी खुराक में बदलाव करना खतरनाक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें - सफेद Vs सेंधा नमक, कौन सा नमक खाने से बीपी नहीं बढ़ता है? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High BP And Heart Attack, Blood Pressure, Health Tips, Cold Wether
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com