कथित घुसपैठ ( Trespassing) को लेकर भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) पर हमला करने का मामला सामना आया है. श्रीलंकाई नौसेना पर कथित घुसपैठ को लेकर भारतीय मछुआरों के एक समूह पर हमला करने का आरोप है. मछुआरों पर आरोप है कि उन्होंने श्रीलंका के जल क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की. हालांकि, भारतीय मछुआरों ने इन आरोपों को खारिज किया है. इस हमले में एक मछुआरा जख्मी बताया जा रहा है.
भारतीय मछुआरों ने श्रीलंका के जल क्षेत्र में घुसपैठ के आरोपों का खड़न किया है. उन्होंने कहा कि हम पर पत्थर फेंके गए और हमारे जाल को नुकसान पहुंचाया गया. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई है और वे मामले की जांच कर रहे हैं. घायल मछुआरा तमिलनाडु के रामेश्वरम का रहने वाला बताया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि तमिलनाडु पहले भी केंद्र के सामने श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों के उत्पीड़न का मामला उठा चुका है. साथ ही केंद्र सरकार से भारतीय मछुआरों का उत्पीड़न बंद करने के लिए कदम उठाने का आग्रह कर चुका है, जो कि हिंद महासागर में मछली पकड़ने के दौरान कभी-कभी जल क्षेत्र को पार कर जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं