उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार सुबह बल्दीराय के सुखबड़ेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. माइलस्टोन 97.5 के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई. इस भयानक एक्सिडेंट में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतक देवरिया के रहने वाले थे. इसके अलावा, तीन घायलों को अयोध्या में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है और इलाज जारी है. हादसा इतना भयानक था और टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इसमें सवार लोग कार के अंदर ही फंस गए.
हादसे के बाद सभी घायलों को अयोध्या के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. डॉक्टरों ने तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया और तीन घायलों का इलाज जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं