विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2017

लखनऊ से वैष्‍णो देवी जाना होना और आसान, कटरा के लिए चलेंगी स्‍पेशल ट्रेन...

Also Read in
लखनऊ से वैष्‍णो देवी जाना होना और आसान, कटरा के लिए चलेंगी स्‍पेशल ट्रेन...
उत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए कटरा और लखनऊ के लिए विशेष ट्रेनों को सेवा में लगाया है. (फाइल फोटो)
  • उत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए उठाया कदम.
  • ट्रेन दिल्‍ली से रात 9.10 पर रवाना होगी अगले दिन 11.30 बजे कटरा पहुंचेगी.
  • चार एसी-2, आठ एसी-3, और चार शयनयान कोच होंगे ट्रेन में.
नई दिल्‍ली: उत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए कटरा और लखनऊ के लिए विशेष ट्रेनों को सेवा में लगाया है.

रेलवे के मुताबिक, पुरानी दिल्ली-श्रीमाता वैष्णौदेवी कटरा त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 24 से 28 अप्रैल को पुरानी दिल्ली से हरेक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात में नौ बजकर दस मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन साढ़े ग्यारह बजे कटरा पहुंचेगी.

वापसी में विशेष ट्रेन 25-29 अप्रैल के बीच हरेक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दिन में डेढ़ बजे माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन तड़के सवा तीन बजे पुरानी दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी.

चार एसी-2, आठ एसी-3, और चार शयनयान कोच वाली ट्रेन दोनों दिशाओं में मार्ग में अंबाला, लुधियाना, पठानकोट, जम्मू और उधमपुर में रूकेगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे आनंद विहार-लखनऊ द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 25 से 29 अप्रैल को हरेक मंगलवार और गुरूवार रात नौ बजकर पांच मिनट पर चलाएगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह छह बजकर 25 मिनट पर लखनउ पहुंचेगी.

वापसी में विशेष ट्रेन 26-30 अप्रैल से लखनऊ से हरेक बुधवार और शुक्रवार रात में साढ़े सात बजे रवाना होगी और अगले दिन साढ़े चार बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी.

एक एसी-2 टीयर, एक एसी-3 टीयर, छह शयनयान श्रेणी और चार साधारण श्रेणी कोच वाली ट्रेन दोनों दिशाओं में गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशनों पर रूकेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow, Katra, Mata Vaishno Devi, Northern Railway, Shri Mata Vaishno Devi Katra Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com