Sovereign Gold Bond Scheme 2020-21 का 12वीं और आखिरी सीरीज सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है. निवेश करने को इच्छुक निवेश 1 मार्च से 5 मार्च तक इस बॉन्ड में निवेश कर सकेंगे. इस गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सोने के मार्केट प्राइस के आधार पर ब्याज वाले बॉन्ड जारी करता है. 12वें किश्त के गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत एक यूनिट (एक ग्राम गोल्ड के लिए) 4,662 रुपए का इशू प्राइस रखा गया है.
हम आपको स्कीम से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं.
इशू प्राइस क्या है?
इस गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत, हर बॉन्ड की कीमत 4,662 रुपए रखी गई है. India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार दी गई गोल्ड के स्पॉट कीमतों के आधार पर केंद्रीय बैंक रेट तय करता है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या हैं अहम तारीखें?
12वीं किश्त की यह गोल्ड बॉन्ड स्कीम सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रही है और निवेशक 5 मार्च, 2021 तक बॉन्ड खरीद सकेंगे. यह इस स्कीम की आखिरी स्कीम है.
डिस्काउंट वगैरह है?
RBI के मुताबिक, इस बॉन्ड स्कीम में ऑनलाइन निवेश और किसी भी डिजिटल मोड से पेमेंट करने वालों को 50 रुपए प्रति यूनिट का डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इशू प्राइस 4,612 रुपए प्रति ग्राम रहेगा.
कौन कर सकता है निवेश?
सरकारी गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करने के लिए कुछ शर्तें हैं. ऐसे बॉन्ड्स में भारतीय निवासी, हिंदू अविभाजित परिवार, ट्रस्ट, चैरिटेबल संस्थाएं और यूनिवर्सिटी निवेश कर सकती हैं. RBI के मुताबिक, ऐसे निवेशक जिनके रेजिडेंशियल स्टेटस में रेजिडेंट से नॉन-रेजिडेंट का बदलाव आया है, वो मैच्योरिटी तक या अर्ली रिडेंप्शन तक बॉन्ड को रख सकते हैं.
निवेश कैसे करना है?
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स को कॉमर्शियल बैंक, स्टॉक होल्डिग कॉर्पोरेशन, अधिकृत पोस्ट ऑफिस और स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर खरीदा जा सकता है. बॉन्ड्स में निवेश करने पर न्यूनतम एक ग्राम गोल्ड में निवेश किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं