- अनंतपुर में बड़े क्षेत्र में उगाई जाती है फल-सब्जियां
- इस ट्रेन के कारण किसानों को मिल सकेगी उपज की बेहतर कीमत
- फिलहाल हफ्ते में एक बार चलाई जाएगी यह ट्रेन
शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से चलाई गई पहली किसान रेल (Kisan Rail)दिल्ली पहुंच गई है. यह रेल दक्षिण भारत से सब्जियां और फल (Vegetables And Fruits) लेकर आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंची है. इस ट्रेन में 332 टन फल और सब्जियां लाई गईं. इस ट्रेन ने 36 घंटों में यह दूरी तय की है. ट्रकों को अमूमन यह दूरी तय करने में 4 दिन तक का वक्त लग जाता है. इस ट्रेन से किसानों की ताज़ा फल और सब्ज़ियां समय पर मंडी पहुंच सकी हैं और इससे किसानों को उपज की बेहतर क़ीमत भी मिलेगी. साथ ही ट्रांसपोर्टेशन पर क़रीब 25 फ़ीसदी कम ख़र्च होने से उनका मुनाफ़ा भी ज़्यादा होगा.फिलहाल इस ट्रेन को सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा लेकिन मांग बढ़ने के साथ ही इसके फेरे में बढ़ोत्तरी भी की जाएगी.
पीएम मोदी ने 8.55 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचाए 17,100 करोड़
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
किसान रेल फल और सब्जियां लेकर देश की राजधानी पहुंची है गौरतलब है कि अनंतपुर में दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फल एवं सब्जी का उगाई जाती हैं, ऐसे में इस क्षेत्र के किसानों के लिए यह ट्रेन वरदान बन सकती है. जिले के 58 लाख मीट्रिक टन फल और 80 फ़ीसदी सब्जियां राज्य से बाहर बेची जाती हैं. इसके लिए दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा बड़े बाज़ार हैं. ऐसे में इलाके के किसानों को किसान रेल से बड़ा फ़ायदा होने की उम्मीद है.
इससे पहले सात अगस्त को महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर के बीच पहली किसान रेल चलाई गई थी.
दरअसल किसान रेल पार्सल कोच की ट्रेन है जिसमें किसान अपनी पैदावार को रेल के ज़रिये दूसरे शहरों तक कम समय में भेज सकते हैं. कोरोना ख़ौफ़ की वजह से रेलवे की ज़्यादातर ट्रेनें रद्द हैं ऐसे में मालगाड़ियों और पार्सल ट्रेनों को समय पर चला पाना संभव हो पाया है. और आपदा को अवसर में बदलने का फ़ायादा किसानों को भी मिल रहा है.
किसानों की समस्या पर बात कब?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं