पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के दूसरे कार्यकाल से ‘‘वंचित'' किये जाने पर वह आश्चर्यचकित हैं. उत्तर बंगाल के दौरे पर जाने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए ममता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करेंगी ताकि गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रमुख पद का चुनाव लड़ने की अनुमति मिले.
उन्होंने कहा, ‘‘सौरव ने खुद को एक काबिल प्रशासक के तौर पर साबित किया है, और बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से उन्हें हटाये जाने से मैं हैरान हूं. यह उनके साथ अन्याय है.'' मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करूंगी कि वह यह सुनिश्चित करें कि गांगुली को आईसीसी प्रमुख पद का चुनाव लड़ने की अनुमति मिले.'' ममता ने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिये.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल भारत की 1983 की विश्व कप विजेता टीम के नायक रहे रोजर बिन्नी का सौरव गांगुली की जगह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष बनना तय है. ऐसे में ममता बनर्जी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.
20 अक्टूबर को ICC चेयरमैन के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने का आखिरी दिन है. रिपोर्टों के अनुसार भारत के पूर्व कप्तान बोर्ड के प्रमुख के रूप में बने रहना चाहते थे. लेकिन कथित तौर पर उन्हें अन्य सदस्यों से समर्थन नहीं मिला. हालांकि सौरव गांगुली बाहर जा रहे हैं, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बोर्ड के सचिव बने रहेंगे.
Video : बीजेपी ने अंधेरी ईस्ट से अपना उम्मीदवार वापस लिया, महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का दिया हवाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं