अक्सर रेलवे प्लेटफॉर्म (Railway Platform) उन यात्रियों से भरा नजर आता है, जो लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ट्रेन (Train) के इंतजार में खड़े रहते हैं. इन दिनों मुंबई (Mumbai) के कुर्ला रेलवे स्टेशन Railway Station) के प्लेटफॉर्म तक एक ऑटो रिक्शा (Auto-Rickshaw) नजर आया. इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो गया. बस फिर क्या था, हर कोई यही जानने की कोशिश कर रहा था कि आखिर ऑटो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कैसे पहुंचा.
कुर्ला के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा ने कहा कि ये घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे कुर्ला स्टेशन पर तब हुई. जब ऑटोरिक्शा दुर्घटनावश पीछे के प्रवेश द्वार से प्लेटफॉर्म नंबर 1 में प्रवेश कर गया, जबकि स्टेशन खाली था और कोई ट्रेन वहां मौजूद नहीं थी. वाहन की उपस्थिति के बारे में सतर्क होने के बाद, रेलवे सुरक्षा बल ने ऑटोरिक्शा को स्टेशन से सुरक्षित रूप से हटा दिया और बाद में इसे कब्जे में ले लिया. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वाहन के चालक पर जुर्माना लगाया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्लेटफॉर्म पर ऑटोरिक्शा का एक वीडियो कई सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शेयर किया था. रेलवे पुलिस बल मुंबई मंडल ने हिंदी में ट्वीट किया. "ऑटो रिक्शा को जब्त कर ऑटो चालक को कुर्ला पोस्ट आरपीएफ लाने के बाद उसके खिलाफ सीआर नंबर 1305/22 यू/एस 159 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
ये भी पढ़ें : Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इस क्यूट सी बिल्ली के एक्सप्रेशन
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक उक्त आरोपी को 12/10/2022 को सीएसएमटी की माननीय 35वीं अदालत द्वारा गिरफ्तार किया गया था और उसके सामने पेश किया गया था और दंडित किया गया था, " ऑटोरिक्शा चालक (Autorickshaw Driver) पर रेलवे अधिनियम के तहत कथित तौर पर ₹ 500 का जुर्माना लगाया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं