विज्ञापन

ममता बनर्जी का सीधा PM मोदी पर हमला, पुरानी तस्वीर दिखाकर कहा- 'राष्ट्रपति खड़ी थी और आप बैठे थे'

रविवार को ममता बनर्जी ने पुरानी तस्वीर दिखाते हुए सीधा PM मोदी पर हमला बोला है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को जोर देकर कहा कि सिलीगुड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ.

ममता बनर्जी का सीधा PM मोदी पर हमला, पुरानी तस्वीर दिखाकर कहा- 'राष्ट्रपति खड़ी थी और आप बैठे थे'
ममता बनर्जी ने इस पुरानी तस्वीर को दिखाते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला है.
  • राष्ट्रपति मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन पर ममता बनर्जी ने निजी आयोजक और विमानपत्तन प्राधिकरण को जिम्मेदार बताया
  • ममता बनर्जी ने PM मोदी की पुरानी तस्वीर दिखाकर भाजपा पर राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाया.
  • राष्ट्रपति ने बागडोगरा हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री के न मिलने और कार्यक्रम स्थल बदलने पर नाराजगी व्यक्त की थी.
कोलकाता:

बंगाल में चुनाव से पहले राष्ट्रपति अपमान मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है. शनिवार को दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंच से ममता बनर्जी की आलोचना की थी. जिसके बाद PM मोदी सहित BJP के कई नेताओं ने TMC सरकार पर सवाल उठाए थे. अब रविवार को ममता बनर्जी ने पुरानी तस्वीर दिखाते हुए सीधा PM मोदी पर हमला बोला है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को जोर देकर कहा कि सिलीगुड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ.

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि कार्यक्रम में अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी निजी आयोजकों व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की है, जिसने कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराया था.

पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर दिखाकर ममता ने उठाए सवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तृणमूल सरकार पर एक महिला आदिवासी नेता और देश की राष्ट्रपति का ‘अपमान' करने का आरोप लगाया था, जिसके जवाब में ममता ने कोलकाता में धरना स्थल पर प्रधानमंत्री की एक बड़ी तस्वीर दिखाई, जिसमें मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी के साथ बैठे हैं और राष्ट्रपति उनके बगल में खड़े हैं.

यह भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान हुआ, देश TMC को माफ नहीं करेगा; ममता सरकार पर बरसे PM मोदी

राष्ट्रपति का अपमान करने की संस्कृति भाजपा कीः ममता बनर्जी

उन्होंने तस्वीर को ‘सबूत' बताते हुए दावा किया, “तस्वीर में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री बैठे हैं जबकि राष्ट्रपति खड़ी हैं. हम ऐसा कभी नहीं करते. राष्ट्रपति का अपमान करने की संस्कृति भाजपा की है, हमारी नहीं.” ममता ने कहा,“हम राष्ट्रपति की कुर्सी और भारत के संविधान का पूरा सम्मान करते हैं, जिसे हम अपनी जननी मानते हैं, हमें दोष न दें.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को बागडोगरा हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री और किसी भी मंत्री के न मिलने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. राष्ट्रपति एक अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने के लिए वहां पहुंची थीं. मुर्मू ने सिलीगुड़ी के पास अपने कार्यक्रम के स्थान में बदलाव पर भी असंतोष जताया था.

Latest and Breaking News on NDTV

राज्य सरकार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं 

ममता ने कहा कि राज्य सरकार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं थी और निजी आयोजकों ने भी इस बारे में उनसे कोई जानकारी नहीं ली थी. ममता ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर कथित गंदगी, महिलाओं के लिए शौचालयों की कमी की जिम्मेदारी कार्यक्रम प्रबंधकों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की है.

मैं लोगों के अधिकार की रक्षा के लिए धरने पर बैठी हूं, मैं कैसे जा सकती हूंः ममता

यह कार्यक्रम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की जमीन पर हुआ था. उन्होंने कहा, “हमने कार्यक्रम स्थल नहीं चुना, आपने चुना.” मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलीगुड़ी के महापौर गौतम देब ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बागडोगरा में उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा, “मैं लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए धरने पर बैठी हूं. मैं कैसे जा सकती हूं?” ममता ने कहा, “आप विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल को निशाना बना रहे हैं और जो मन में आए वो बोल रहे हैं. क्यों?”

यह भी पढ़ें - मैं भी बंगाल की ही बेटी हूं... राष्ट्रपति मुर्मू क्यों हुईं नाराज? खुले मंच से ममता बनर्जी को खूब सुनाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Mamata Banerjee News, Mamata Banerjee Vs PM Modi, President Insult Case, Bengal Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com