विज्ञापन

सोनिया गांधी की तबीयत में हो रहा सुधार, सेहत पर डॉक्टरों ने दिया अपडेट, जानें कब मिल सकती है छुट्टी

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार हो रहा है. डॉक्टर उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे सकते हैं.

सोनिया गांधी की तबीयत में हो रहा सुधार, सेहत पर डॉक्टरों ने दिया अपडेट, जानें कब मिल सकती है छुट्टी
  • सोनिया गांधी का स्वास्थ्य लगातार सुधार कर रहा है और उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है
  • सोनिया गांधी को सिस्टमिक इन्फेक्शन हुआ था और एंटीबायोटिक दवाओं से उनकी हालत में काफी सुधार देखा गया है
  • वे सीनियर डॉक्टरों की टीम की देखरेख में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है, हालांकि निगरानी जारी रखी जाएगी

कांग्रेस की सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है और उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. डॉक्टरों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बुखार होने के बाद उन्हें मंगलवार रात करीब 10:22 बजे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के अध्यक्ष अजय स्वरूप के अनुसार, गांधी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और अब उनकी स्थिति काफी बेहतर है. स्वरूप ने कहा, ‘उन्होंने (गांधी) नाश्ता भी किया है. हमें उम्मीद है कि उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी.'

एक दो दिन में मिल सकती है छुट्टी

डॉक्टरों ने बताया कि गांधी को ‘सिस्टमिक इन्फेक्शन' हुआ था और उन पर ‘एंटीबायोटिक' दवाओं का अच्छा असर हो रहा है. वह सीनियर डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में हैं, जो उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. सूत्रों ने कहा कि हालांकि उनकी स्थिति स्थिर है और गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें थोड़े समय के लिए स्वास्थ्य संबंधी निगरानी में रखे जाने की संभावना है.

राहुल गांधी ने केरल दौरा किया था रद्द

बता दें कि सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत को देखते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपना केरल चुनावी दौरा रद्द कर दिया था. वह बुधवार 25 मार्च 2026 को कोझिकोड में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन मां की देखभाल के लिए उन्होंने दिल्ली में ही रुकने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: 'डिजिटल एडिक्शन' हर साल ले लेता है 20 हजार बच्‍चों की जान, TMC सांसद का राज्‍यसभा में बड़ा दावा

राहुल गांधी की गैर मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केरल पहुंचे और उनकी जगह चुनावी रैलियों को संबोधित किया. हालांकि, राहुल गांधी ने कोझिकोड की रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल का एक भावुक किस्सा साझा करते हुए बताया कि अस्पताल में तैनात केरल की नर्सों ने किस तरह उनकी मां की सेवा की और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने अस्पताल में अपनी रात एक छोटे से सोफे पर बिताई ताकि वह सोनिया गांधी के पास रह सकें.

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी अब भी अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है सेहत पर ताजा अपडेट

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, Sonia Gandhi Hospital, Sonia Gandhi Health, Sonia Gandhi Health Bulletin, Sonia Gandhi Health Condition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com