विज्ञापन

डीके शिवकुमार 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे, कर्नाटक में आज विधायक दल का नेता चुना जाएगा

सीएम पद से इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने राहुल गांधी के साथ अपनी भविष्य की योजनाओं और दक्षिणी राज्य (कर्नाटक) में नयी सरकार के गठन पर चर्चा की.

डीके शिवकुमार 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे, कर्नाटक में आज विधायक दल का नेता चुना जाएगा
  • कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार तीन जून को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे
  • सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस विधायक दल ने नए नेता के चुनाव के लिए बैठक बुलाई
  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम चार बजे विधान सौध के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. सिद्धारमैया के सीएम पद से इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार अब कर्नाटक की कमान संभालने जा रहे हैं. कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच शनिवार को एक बैठक बुलाई है. यह बैठक कांग्रेस विधायक दल के नए नेता का चुनाव करने के लिए बुलाई गई है, जिन्हें पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है.

शपथ के लिए इन बातों पर ध्यान

डीके शिवकुमार के करीबी सूत्रों के मुताबिक वह तीन जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ की तारीख तय करते समय शुभ मुहूर्त और राहुल गांधी की उपलब्धता का ध्यान रखा गया है. हालांकि, डीके शिवकुमार के साथ कितने लोग शपथ लेंगे, इस पर अंतिम फैसला सोमवार को लिया जाएगा. वहीं, आज शाम चार बजे होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उन्हें औपचारिक तौर पर नेता चुना जाएगा.

ये भी पढ़ें : कर्नाटक सीएम की कुर्सी पर शिवकुमार! लेकिन चुनौतियां बेशुमार, क्या इस बार भी अवसर में बदल पाएंगे?

आज होगी अहम बैठक

सीएलपी की बैठक शाम 4 बजे विधान सौध के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुरू होगी. सिद्धारमैया, जो वर्तमान में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं, बैठक की अध्यक्षता करेंगे. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, एआईसीसी के महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधान परिषद में सदन के नेता एन.एस. बोस राजू तथा पार्टी के सभी कार्यकारी अध्यक्ष बैठक में मौजूद रहेंगे. इसकी घोषणा कांग्रेस विधायक दल के सचिव और विधायक अल्लामप्रभु पाटिल ने की.

सिद्धारमैया की राहुल से मुलाकात

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थीं. सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पर राहुल गांधी के साथ हुई बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बताया जाता है कि सिद्धारमैया ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष से कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का अपना वादा पूरा कर दिया है, जिससे कर्नाटक में सत्ता हस्तांतरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

ये भी पढ़ें : Exclusive: वे रोते थे, मैंने की थी सीएम बनने की भविष्यवाणी... डीके शिवकुमार के ज्योतिषी के बड़े खुलासे

लेखक के बारे में
img
जैनेंद्र कुमार
Assistant Editor, NDTV India • Editorial
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DK Shivakumar, Karnataka CM Oath 3 June, Siddaramaiah Resignation, Congress Legislature Party Meeting, Karnataka Politics, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi Meeting, Power Transition Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com