विज्ञापन

तमिलनाडु के CM विजय की आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी से होने वाली मुलाकात टली

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की कांग्रेस नेताओं से मुलाकात टल गई है. मुलाकात के टलने के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन यह अगले सप्ताह हो सकती है.

तमिलनाडु के CM विजय की आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी से होने वाली मुलाकात टली
नई दिल्‍ली:

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी जोसेफ विजय की कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से होने वाली मुलाकात टल गई है. सूत्रों ने मुताबिक, ये मुलाकात आज सुबह 10  जनपथ पर होनी थी, लेकिन देर रात किन्हीं वजहों से इसे टाल दिया गया. अब ये मुलाकात कब होगी, ये तय नहीं हैं. लेकिन सूत्रों की मानें तो ये विजय की सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात अगले सप्‍ताह हो सकती है. बता दें कि तमिलनाडु में विजय सरकार को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है.

PM मोदी से मिल विजय 

थलापति विजय ने इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. बैठक में उन्होंने मेकेदातु बांध विवाद, तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी और तमिल वंदना गीत विवाद समेत कई अहम मुद्दे उठाए. ऐसा माना जा रहा था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ मुलाकात के दौरान विजय से राज्‍य के कई मुद्दों को लेकर बातचीत हो सकती है. हालांकि, ये मुलाकात अब टल गई और ये क्‍यों टली इसकी कोई खास वजह भी नहीं बताई गई है. 

वित्‍त मंत्री से मिल CM विजय ने मांगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए फंड

पीएम मोदी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. मुख्यमंत्री विजय ने वित्त मंत्रालय कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, परिवहन और उद्योग से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र से सहयोग मांगा. बैठक के दौरान सीएम विजय ने कहा कि तमिलनाडु तेजी से विकसित होने वाला राज्य बन रहा है और इस विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग बेहद जरूरी है. उन्होंने विशेष रूप से बंदरगाह, हाईवे, रेलवे परियोजनाओं और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए प्राथमिकता के आधार पर फंड जारी करने की मांग की.

ये भी पढ़ें:- 'सरकारी कार्यक्रम में पहले जन गण मन बजाया जाए...', पीएम मोदी से मुलाकात में CM विजय ने की मांग

लेखक के बारे में
img
जैनेंद्र कुमार
Assistant Editor, NDTV India • Editorial
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu CM Vijay, Vijay Meeting With Sonia Gandhi And Rahul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com