विज्ञापन

सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी ने केरल दौरा रद्द किया

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. सोनिया के इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है.

सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी ने केरल दौरा रद्द किया
सोनिया गांधी हेल्थ अपडेट
  • सोनिया गांधी तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली से सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती
  • डॉक्टर्स ने बताया कि कांग्रेस नेता की हालत अभी स्थिर है
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए हैं
नई दिल्ली:

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्थिति अभी स्थिर है. सोनिया को मंगलवार देर शाम दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के चेयरमैन डॉ अजय स्वरूप ने बताया है कि कांग्रेस नेता की स्थिति अभी स्थिर है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर पेट और यूरिन संक्रमण की जांच कर रहे हैं. डॉ स्वरूप ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. उन्होंने बताया कि सोनिया को एंटीबायोटिक दवाएं भी दी जा रही हैं.  इस बीच मां की बीमारी के कारण लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपना केरल दौरा रद्द कर दिया है.

गौरतलब है कि सोनिया गांधी अस्थमा की मरीज हैं और हमेशा चेक अप के लिए गंगाराम अस्पताल ही जाती रहीं है. गांधी परिवार का भरोसा गंगाराम अस्पताल पर इतना है कि प्रियंका गांधी के बच्चे भी यहीं पैदा हुए हैं. इस बार भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब है जिसकी वजह से राहुल गांधी ने केरल का अपना दौरा रद्द कर दिया और उनके बदले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केरल गए हैं.

आज संसद में ईरान अमेरिका युद्ध के मामले पर जो सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है उसमें मल्लिकार्जुन खरगे केरल दौरे की वजह से और राहुल गांधी सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से नहीं शामिल होंगे उसके बदले कांग्रेस के लोकसभा सांसद तारिक अनवर और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक शामिल होंगे. संसद में भी आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिखाई नहीं दिए.
 

लेखक के बारे में
img
मनोरंजन भारती
Managing Editor, NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi Health Update, Sonia Gandhi News, Sir Ganga Ram Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com