विज्ञापन

ना भाजपाई, ना कांग्रेसी और ना हिंदू... सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने बताया अपना परिचय

ट्रोलिंग और राजनीतिक आरोपों के बीच गीतांजलि आंगमो ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. सोनम वांगचुक की पत्नी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर खुद पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब दिया है.

ना भाजपाई, ना कांग्रेसी और ना हिंदू... सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने बताया अपना परिचय
नई दिल्ली:

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो युवाओं के आंदोलन को लेकर लगातार मुखर रही हैं. वह न सिर्फ आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं. हाल के दिनों में गीतांजलि आंगमो को सोशल मीडिया पर विभिन्न आरोपों के साथ ट्रोल किया जा रहा था. कुछ यूजर्स उन्हें 'संघी' और 'बीजेपी समर्थक' बताकर निशाना बना रहे थे. अब इन आरोपों पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. गीतांजलि आंगमो ने एक्स पर पोस्ट साझा कर ट्रोल्स को जवाब दिया है और अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर अपना पक्ष रखा है.

गीतांजलि आंगमो ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा? 

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'ना भाजपाई, ना कांग्रेसी और ना हिंदू... सोनम वांगचुक की पत्नी अंजलि ने बताया अपना परिचय. मैं भाजपा नहीं हूं. न कांग्रेस. न संघी, न कम्युनिस्ट. न वामपंथी, न दक्षिणपंथी, न समाजवादी, न पूंजीवादी. न उदारवादी, न रूढ़िवादी. न दलित, न ब्राह्मण. न जैन, न बौद्ध, न हिंदू. न पंजाबी, न उड़िया, न लद्दाखी. मैं ये सब हूं, और इनसे भी कहीं अधिक, सभी विचारधाराओं से परे. मैं हर चीज से सर्वश्रेष्ठ लेता हूं और बाकी को छोड़ देता हूं. हम अपने अनंत स्वरूप को मानव निर्मित खानों में समेटते ही स्वयं को सीमित कर लेते हैं. हमारी गहरी पहचान राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक या वैचारिक नहीं है. यह स्वयं चेतना है. चिदानन्दरूपः शिवोऽहम् शिवोऽहम्। Chidānandarūpaḥ Śivo'ham Śivo'ham.'

बता दें कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो भी चर्चा में रही, जो अपने पति वांगचुक साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं. गीतांजलि आंग्मो हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स (HIAL) की को-फाउंडर और सीईओ हैं. ओडिशा के बालासोर में जन्‍मी गीतांजलि ने एमबीई की पढ़ाई के बाद करीब 15 साल डेनमार्क में कॉर्पोरेट की जॉब की. कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़कर दुनिया के सबसे कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में से एक लद्दाख में शिक्षा, समाज सुधार और इनोवेशन के फील्ड में काम करना शुरू किया. लद्दाख में ही गीतांजलि की सोनम वांगचुक से मुलाकात में हुई थी. उन्‍होंने HIAL की स्थापना साल 2017 में सोनम वांगचुक के साथ मिलकर की थी.

ये भी पढ़ें : जानें कौन हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि‍ आंग्मो,जो पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Geetanjali Angmo, Sonam Wangchuk Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com