विज्ञापन

तेलंगाना के सूर्यापेट में बस और ट्रक की भीषण टक्‍कर, छह लोगों की दर्दनाक मौत

करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर है, ज‍िन्‍हें बेहतर इलाज के ल‍िए विजयवाड़ा के अस्‍पताल रेफर क‍िया गया है.

तेलंगाना के सूर्यापेट में बस और ट्रक की भीषण टक्‍कर, छह लोगों की दर्दनाक मौत

तेलंगाना के सूर्यापेट में बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में एक मह‍िला समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर है, ज‍िन्‍हें बेहतर इलाज के ल‍िए विजयवाड़ा के अस्‍पताल रेफर क‍िया गया है. पुल‍िस ने बताया क‍ि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. 

पुल‍िस के मुताब‍िक, हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ. एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक चलते हुए ट्रक से टकरा गई. टक्‍कर लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई. हादसे में एक मह‍िला समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबक‍ि करीब 12 लोग घायल हो गए. तीन गंभीर रूप से घायल यात्र‍ियों को विजयवाड़ा के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. अन्‍य घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी बस, सवार थे 42 यात्री

प्रारंभि‍क जानकारी के मुताब‍िक, बस में कुल 42 यात्री सवार थे. बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी. यह दुर्घटना दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- डाक कांवड़ लेकर जा रहे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, पति-पत्नी समेत 3 और लोगों की गई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Accident, Suryapet, Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com