कल रात से तीस्ता नदी के जलस्तर में असामान्य वृद्धि के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है. तीस्ता के पानी में असामान्य वृद्धि के बाद सिक्किम के उत्तरी और पूर्वी जिले के निवासियों ने हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है. निचले इलाकों के सभी पुलिस स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है और तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले निवासियों को वहां से हटने की सलाह दी गई है.
एक पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग शहर से कनेक्टिविटी प्रभावित हुई. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज सुबह राज्य के ताडोंग (पूर्वी सिक्किम) में 30.0 मिमी; रावंगला (दक्षिण सिक्किम) में 52.0 मिमी; मंगा गीज़िंग (पश्चिम सिक्किम) में 39.5 मिमी; युकसोम (पश्चिम सिक्किम) में 26.5 मिमी; सोरेंग (पश्चिम सिक्किम) में 84.0 मिमी;नामची (दक्षिण सिक्किम) में 98.0 मिमी और नामथांग (दक्षिण सिक्किम) 90.5 मिमी में बारिश देखी गई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जहां तक सिक्किम में मौसम पूर्वानुमान का सवाल है, सिक्किम में अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है. इधर, खबर है कि सिक्किम में बादल फटने से 20 से अधिक जवान लापता हो गए हैं.
मिली जानकारी अनुसार उत्तरी सिक्किम में कल रात अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई.पानी का लेवल के कारण सिंतम में मौजूद आर्मी एस्टेब्लिशमेंट बाढ़ की चपेट में आ गए. खबर है कि 20 से अधिक जवान लापता हो गए हैं. सेना का बचाव और राहत अभियान जारी है. बाढ़ आने की शुरुआती वजह चुंगथांग डैम से पानी छोड़ना बताया जा रहा है.
बाढ़ की चपेट में सेना की गाड़ियां आ गई हैं. घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है. डैम से अचानक पानी छोड़े जाने पर निचले इलाके में पानी का स्तर 15 से 20 फ़ीट बढ़ गया जिस वजह से बाढ़ आ गई.
यह भी पढ़ें -
-- विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब राज्य, जिले और गांव विकसित होंगे: PM मोदी
-- टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को पूरी तरह से हटाये जाने तक तैनाती बनी रहेगी : वायुसेना प्रमुख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं