विज्ञापन

सीकर में दिल दहला देने वाली वारदात: गाय बेचने के विवाद में पति ने पत्नी पर चढ़ाया मिनी ट्रक, मौत

राजस्थान के सीकर में पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के बाद पति थाने पहुंचकर बोला- मैंने पत्नी को मार दिया.

सीकर में दिल दहला देने वाली वारदात: गाय बेचने के विवाद में पति ने पत्नी पर चढ़ाया मिनी ट्रक, मौत
सीकर में गाय बेचने को लेकर झगड़ा, सनकी पति ने पत्नी की बेरहमी से ली जान
  • राजस्थान के सीकर में गाय बेचने को लेकर हुए विवाद में चुन्नीलाल ने अपनी पत्नी को पिकअप ट्रक से कुचल दिया
  • आरोपी पति ने थाने जाकर खुद अपनी पत्नी की हत्या की बात पुलिस को स्वीकार की और जांच शुरू कराई गई
  • आरोपी पर करीब पंद्रह लाख रुपये का कर्ज था और आर्थिक तंगी के कारण परिवार में तनाव बना हुआ था
सीकर:

राजस्थान के सीकर में गाय बेचने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बड़ी बेरहमी से हत्‍या कर दी. शख्‍स ने पिकअप मिनी ट्रक को पत्‍नी पर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है. वारदात के बाद आरोपी पति खुद ही थाने पहुंचा और अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया. आरोपी ने थाने में जाकर पुलिस कर्मियों से कहा- मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है. इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. आरोपी पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज बताया जा रहा है. 

गाय बेचने को लेकर हुआ विवाद 

घटना सीकर के जीणमाता थाना इलाके की है. बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच कोछोर गांव की सिकवाली ढाणी में रहने वाला चुन्नीलाल घर आया. वह गाय बेचने की बात कर रहा था. गाय बेचने के लिए पत्नी चूंकि देवी ने मना किया. दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो गुस्से में आकर चुन्नीलाल ने घर से करीब 100 मीटर दूर पत्नी पर पिकअप मिनी ट्रक चढ़ा दिया. चुन्नीलाल खुद पिकअप के ड्राइवर है और उसी मिनी ट्रक से उसने वारदात को अंजाम दिया.

आरोपी लाखों रुपये के कर्ज से था परेशान

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज है और उसके दो बेटे हैं. वह कर्ज चुकाने के लिए बेटों से भी रुपये मांगता था, लेकिन दोनों की कमाई कम होने के कारण वे उसकी मदद नहीं कर पा रहे थे. पैसों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था. आरोपी का बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश में काम करता है, जबकि छोटा बेटा काम के सिलसिले में खाटू श्‍याम गया हुआ था. दोनों बेटे राजमिस्‍त्री हैं और टाइल्स लगाने का काम करते हैं.

ये भी पढ़ें:- पत्नी की हत्या के बाद कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा पति, बंगाल की घटना ने दहला दिया; पुलिस जांच में जुटी

जीणमाता थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी चुन्नीलाल कुमावत (56) ने अपनी पत्नी चूंकी देवी (52) पर पिकअप चढ़ा दिया. इससे उसकी मौत हो गई. एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए गए. मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. आज मेडिकल के बाद आगे करवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:-ग्वालियर : SSB जवान ने पत्नी का गला घोंटा, रातभर शव के पास सोया; अंतिम संस्कार से पहले बेटी ने खोला राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sikar, Murder News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com