भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लखनऊ के होटल रामाडा में शादी के बंधन में बंधेंगे. इस शादी समारोह में राजनीति, क्रिकेट और बॉलीवुड जगत से लगभग 2,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. आमंत्रित लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ और शाहरुख खान शामिल हैं. 3 अक्टूबर से ही किकेटरों का शादी में आना शुरू हो जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार शादी के गेस्ट लिस्ट में सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार इस समारोह में हिस्सा लेंगे.
When SRK Called Rinku Singh! #ShahRukhKhan𓀠 #RinkuSingh https://t.co/rC2Ki7eHwl
— Shah Rukh Khan Warriors FAN Club (@TeamSRKWarriors) April 27, 2023
शाहरुख खान ने शादी में आने का किया था वादा
साल 2023 में जब रिंकू सिंह ने 5 गेंद पर 5 छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिलाई थी तो रिंकू ने यह बात कही था कि शाहरुख खान ने उनसे वादा किया है कि वह उनकी शादी में आएंगे. खुद रिंकू ने इस बारे में बताया था कि शाहरुख ने उनसे कहा था कि उनके शादी में आकर नाचेंगे. अब ये देखना है कि क्या सच में शाहरुख खान भारतीय क्रिकेटर और केकेआर के मेंबर रिंकू सिंह की शादी में आएंगे.

रिंकू सिंह ने खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया था न्योता
हाल ही में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शादी का न्योता दिया था. रिंकू सिंह ने मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की. परिवार ने पीएम को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान पीएम ने रिंकू सिंह की मां का हालचाल पूछने के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली थी. रिंकू सिंह ने इस मुलाकात की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, "अपने परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर, उन्हें अपनी शादी में आमंत्रित कर और उनका आशीर्वाद पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह हमारे लिए सचमुच एक बहुत ही खास पल है."
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी रिंकू ने दिया है न्योता
पीएम मोदी से पहले रिंकू परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का न्योता देने पहुंचे थे.उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर के रहने वाले रिंकू सिंह ने 8 जून 2025 को प्रिया सरोज से सगाई की थी, जिसके बाद क्रिकेट की व्यस्तताओं के चलते शादी की तारीख आगे बढ़ती रही. आखिरकार, डेढ़ साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. प्रिया मछलीशहर (उत्तर प्रदेश) से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं. रिंकू और प्रिया की शादी में देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व की संभावित मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसमें दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें | 'वैभव का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए क्रिस गेल को वापस आना पड़ेगा!' हो गई भविष्यवाणी, सूर्यवंशी लगाएंगे तिहरा शतक
यह भी पढ़ें | आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: हैरी ब्रूक-स्टार्क नंबर-1,बुमराह नंबर-2, शुभमन गिल से आगे ऋषभ पंत, जायसवाल भी टॉप-10 में
यह भी पढ़ें | पैसा भी सबसे ज्यादा, स्लॉट भी सबसे ज्यादा, जानें कौन फ्रैंचाइजी है नंबर-1
यह भी पढ़ें | 1220 खिलाड़ियों की इस बार एंट्री, लेकिन IPL 2027 ऑक्शन में किस पर होगी करोड़ों की बारिश?
यह भी पढ़ें | क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने भेजा संदेश, बोले- 'मुझमें सभी फॉर्मेट ...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं