श्रद्धा वॉकर मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस के सामने एक बड़ी मुश्किल आ गई है. श्रद्धा (Shraddha Walkar Murder) के लिव-इन पार्टनर और हत्यारोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aaftab Poonawala) को आज वर्चुअली यानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया. यहां आफताब ने श्रद्धा को मारने और लाश के टुकड़े कर ठिकाने लगाने की बात कबूल तो कर ली, लेकिन इसे सबूत के तौर पर आफताब के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. दरअसल, आफताब पूनावाला का ये शुरुआती कबूलनामा मजिस्ट्रेट के सामने नहीं हुई है और स्वीकार्य सबूत बनाने के लिए ऐसा करना जरूरी होता है.
आफताब पूनावाला ने आज अदालत में जो अपना बयान दोहराया, उसे भी सबूत के तौर पर नहीं गिना जाएगा; क्योंकि यह रिमांड पर लेने के लिए सुनवाई थी. इसे वास्तविक सुनवाई नहीं कहा जा सकता. ये कोर्ट में आफताब की दूसरी वर्चुअल पेशी थी. लीगल न्यूज वेबसाइट बार एंड बेंच कि रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि आफताब ने कोर्ट में मर्डर की बात कुबूल ली. जज से कहा कि उसने उकसावे और गुस्से में श्रद्धा का मर्डर किया. उसने यह भी कहा कि पुलिस को सबकुछ बता चुका हूं. अब घटना याद करने में मुश्किल आ रही है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उधर, न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि मंगलवार शाम रोहिणी FSL लैब में आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू हो गया. इसके अलावा साकेत कोर्ट ने आफताब को परिवार से मिलने की इजाजत दी है.
इस केस में पुलिस के पास कोई प्राथमिक गवाह नहीं हैं. हां... इस समय पुलिस के पास छह महीने पहले की गई एक हत्या के परिस्थितिजन्य सबूत ही हैं. पुलिस इसे एक पुख्ता मामला बनाने के लिए फॉरेंसिक साइंस के भरोसे है, जहां हर कदम की स्वतंत्र रूप से पुष्टि की जानी है.
आफताब पूनावाला ने पुलिस को बताया है कि उसने 18 मई को श्रद्धा वॉकर की हत्या की थी. लेकिन लाश के सभी टुकड़े नहीं मिले हैं, खासकर श्रद्धा का सिर. जिससे पुलिस ये साबित कर सके कि 18 मई के बाद श्रद्धा जीवित नहीं थी. पुलिस ऐसे में श्रद्धा के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से भी संपर्क कर रही है, ताकि ये पता चल सके कि क्या श्रद्धा ने 18 मई के बाद उनसे संपर्क किया था.
वहीं, आफताब पूनावाला के बताए गए जगहों पर पुलिस ने जो हड्डियां और इंसानी जबड़ा बरामद किया है, वो श्रद्धा का है या नहीं, इसके लिए उसके पिता और भाई के साथ डीएनए मैच कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) से एक हफ्ते के अंदर आने की उम्मीद है. सबसे अहम चीज है मर्डर वेपन.
सबसे अहम चीज है मर्डर वेपन, जिससे आफताब ने श्रद्धा की हत्या की थी. पूनावाला ने दावा किया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया था. पुलिस ने शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए हैं, लेकिन छह महीने बाद उनसे फोरेंसिक सबूत मिलने की उम्मीद कम है.
वहीं, दिल्ली पुलिस को आफताब के बाथरूम की टाइल्स से अहम सबूत मिले हैं. फोरेंसिक एक्सपर्ट ने ये सबूत हासिल किए हैं. सबूत क्या हैं, ये अभी नहीं बताया गया है. पहले आफताब के बाथरूम की टाइल्स पर भी खून के निशान मिले थे. एक्सपर्ट की रिपोर्ट आने में 2 हफ्ते का वक्त लगेगा.
हत्या का मकसद भी एक समस्या है, क्योंकि आफताब पूनावाला ने दावा किया है कि यह पूर्व नियोजित नहीं था. उसने एक झगड़े के दौरान उकसावे और गुस्से में आकर श्रद्धा का गला घोंट दिया था.
ये भी पढ़ें:-
आफताब अमीन पूनावाला के फ्लैट के बाथरूम की टाइलों से मिले श्रद्धा वालकर की हत्या से जुड़े अहम सुराग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं