पंजाब पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से आठ चीनी पिस्तौलें, 60 गोलियां और दो किलोग्राम हेरोइन जब्त की है. इन हथियारों को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारत में तस्करी कर लाया गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने हथियारों की इस तस्करी के मामले का खुलासा किया है.
पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान तरनतारन जिले के हवलियां गांव निवासी परमजीत सिंह के रूप में हुई है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस के पास पुख्ता सूचना थी कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियारों, गोला-बारूद और मादक पदार्थों की खेप की तस्करी की जाएगी. पुलिस ने कहा कि ड्रोन ने शुक्रवार को भारतीय क्षेत्र के अंदर यह खेप गिरा दी थी और परमजीत सिंह ने शनिवार को इसे बरामद कर लिया.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
अजनाला रोड पर पुलिस की एक टीम द्वारा रविवार सुबह उसकी कार को रोके जाने के बाद परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से आठ चीनी पिस्तौलें, 60 गोलियां और दो किलोग्राम हेरोइन जब्त की है. पुलिस ने परमजीत से इसको लेकर कड़ी पूछताछ की है, जिसमें उसने कई चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं. पुलिस ने इस मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया है.
ये भी पढ़ें:
कानपुर में मानव तस्करी का मामला : नौकरी दिलाने के नाम पर किया अंधा, फिर भिखारी गैंग को बेच दिया
Drugs तस्करी में US University से MBA कर रहा छात्र गिरफ्तार, माता-पिता की है फार्मा कंपनी
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 95 लाख का तस्करी का सोना किया बरामद
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं