दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या जैसा ही एक केस और सामने आया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है. साथ ही इस मामले में एक महिला और उसका बेटे गिरफ्तार भी किया गया है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रान्च के मुताबिक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या इसलिए की, क्योंकि उसके पति का किसी और से अफेयर था. दोनों ने कथित तौर पर शव के 22 टुकड़े किए, उन्हें फ्रिज में रखा और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में फेंक दिया. पांडव नगर कत्ल के आरोपी पूनम और उसके बेटे दीपक को क्राइम ब्रांच ने अदालत में पेश किया जहां से दोनों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.अब दोनों आरोपी पांडव नगर पुलिस के पास है आगे की पूछताछ पांडव नगर पुलिस करेगी.
पाडंव नगर के रहने वाले अंजन दास की हत्या इसी साल जून में कर दी गई थी, जिसके बाद उसके शव के टुकड़े कर घर में फ्रिज में रख दिये गए थे. फिर रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग- अलग इलाको में फेंक दिया जाता था. कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजाम दिया. मृतक अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाकर फिर उसकी हत्या की गई. जानकारी के मुताबिक इस हत्या को अवैध संबंधों की वजह से अंजाम दिया गया. शव के टुकड़े ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी पूनम और उसके बेटे दीपक ने अवैध संबंध को लेकर जून में कथित तौर पर दास की हत्या कर दी थी.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
जिस शख्स का मर्डर किया गया, पहले उसे नींद की गोलियां दी गईं और बाद में उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसके शरीर को काट डाला, टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया और उन्हें पांडव नगर और आसपास के इलाकों में फेंक दिया. पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में दीपक देर रात हाथ में बैग लिए टहलता दिख रहा है. पुलिस का कहना है कि शव के टुकड़े फेंकने जाते हुए वक्त की फुटेज है, जिसमें दीपक के पीछे उसकी मां पूनम नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें : मास्क और काला चश्मा लगाकर ज्वेलरी शॉप आई महिला, मिनटों में ऐसे चुरा लिया 10 लाख का नेकलेस
ये भी पढ़ें : यूपी में महिला टीचर के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल, हिरासत में 4 छात्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं