विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

शिवराज सिंह चौहान बोले- अमेरिका से बेहतर हैं MP की सड़कें, PWD मंत्री ने खुद ही बता दी हकीकत

शिवराज ने कहा कि जब मैं वॉशिंग्टन के एयरपोर्ट से बाहर निकला तो देखा कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर है.

शिवराज सिंह चौहान बोले- अमेरिका से बेहतर हैं MP की सड़कें, PWD मंत्री ने खुद ही बता दी हकीकत
मध्य प्रदेश में सड़कों की हालत है जर्जर
  • एमपी की सड़के अमेरिका से बेहतर : शिवराज
  • जायजा लिया तो सड़कों की हालत खस्ता
  • PWD मंत्री बोले- कांग्रेस की याद दिलाने के लिए ऐसा
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से बेहतर बताया है. शिवराज ने कहा कि जब मैं वाशिंगटन के एयरपोर्ट से बाहर निकला तो देखा कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर है. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी राज्य को बेहतर बनाने के लिए सड़कों को बेहतर बनाना जरूरी है. शिवराज सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने मध्य प्रदेश में पौने दो लाख किलोमीटर तक सड़कें बनाई है और गांवों को शहरों से जोड़ा है.

राज्य की जनता कर्ज और सूखे की चपेट में, मुख्यमंत्री विदेशी दौरे पर

अमेरिकी दौरे पर गए शिवराज ने वहां मोदी सरकार की भी जमकर तारीफ की कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का आर्थिक विकास तेजी से हो रहा है. वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के सहयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय फोरम के शुभारंभ के मौके पर चौहान ने कहा कि दुनिया में अमीरी-गरीबी का अंतर काफी बढ़ रहा है. इसका असर शांति पर पड़ा है.

गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होने भरूच जाएंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने तो अमेरिका में मध्य प्रदेश की सड़कों की वीरगाथा सुना दी, लेकिन जब एनडीटीवी ने मध्य प्रदेश की राजधानी में अमेरिका से बेहतर सड़कों की तलाश में निकले तो पाया कई सड़कें जर्जर अवस्था में हैं. सड़कों का निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को लेकर एमपीआरडीसी सहित प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग संचालित है. दिन-रात सड़कों का निर्माण किए जाने के दावे जरूर किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ अलग ही है. वैसे PWD मंत्री की मानें तो कुछ सड़कों को महज इसलिए खराब रखा गया ताकि कांग्रेस की याद आती रहे. पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि जहां तक पुराने कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह हैं, कुछ निशानी उनकी बची रही तो स्मरण होता रहेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivraj Singh Chauhan, US, Madhya Pradesh, Roads
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com