Presidential Elections 2022: राष्ट्रपति के लिए चुनाव में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी नीत एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का समर्थन करेगी. शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट और बीजेपी के हाथों सत्ता गंवा चुके उद्धव ठाकरे ने कहा, उनकी छोटी सोच नहीं है और शिवसेना द्वारा एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन इसका संकेत देता है. राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग 18 जुलाई को होनी है. यह फैसला पार्टी के 22 सांसदों में से 16 सांसदों की उद्धव ठाकरे के साथ मीटिंग में किए गए अनुंरोध के एक दिन बाद सामने आया है. इन 16 सांसदों ने ठाकरे से आग्रह किया था कि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी को एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को वोट करना चाहिए क्योंकि वे आदिवासी समुदाय की महिला हैं.
राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है. एकनाथ शिंदे धड़े के टूटने और बीजेपी के समर्थन से सीएम के तौर पर उद्धव ठाकरे की जगह लेने के बाद से शिवसेना संकट का सामना कर रही है. महाराष्ट्र की जनसंख्या की करीब 10 फीसदी अनुसूचित जनजाति से है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गौरतलब है कि शिंदे गुट पिछले माह विद्रोह के दौरान यह लगातार मांग कर रहा था कि शिवसेना को कांग्रेस और राकांपा से संबंध खत्म करके अपने स्वाभाविक सहयोगी बीजेपी के साथ फिर से गठजोड़ करना चाहिए. उद्धव ठाकरे ने इससे इनकार कर दिया था और अधिकांश विधायकों के पाला बदलकर शिंदे के पक्ष में जाने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम और बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी.
शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने सोमवार को बताया था कि बैठक के दौरान शिवसेना के लोकसभा के 16 और राज्यसभा के दो सांसद मौजूद रहे थे. हालांकि बैठक में दो सांसद नहीं पहुंचे. भावना गवली और श्रीकांत शिंदे इस बैठक में मौजूद नहीं थे. उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री में आयोजित बैठक में राज्यसभा सांसद संजय राउत और प्रियंका चतुर्वेदी व लोकसभा सांसद गजानन कीर्तिकर, विनायक राऊत, अरविंद सावंत, हेमंत गोडसे, धैर्यशील माने, श्रीरंग बरने, राहुल शेवाले, प्रतापराव जाधवी, सदाशिवराव लोखंडे, राजेंद्र गावित, राजन विचारे और ओमप्रकाश राजेनिंबालकर सहित अन्य सांसद भी पहुंचे थे. बैठक में 16 सांसदों ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के समर्थन को लेकर कहा था कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं. इसलिए हमें उनके पक्ष में मतदान करना चाहिए. इसके पहले भी हम मराठी के मुद्दे पर प्रतिभा पाटिल का समर्थन कर चुके हैं.
* Coronavirus update: देश में कोविड-19 के 13,615 नए मामले आए सामने
* फैक्ट चेकर मो. जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सीतापुर केस में अगले आदेश तक बढ़ाई अंतरिम जमानत
* महाराष्ट्र में भारी बारिश, नासिक और गढ़चिरौली में बाढ़, स्कूल बंद किए गए
देश छोड़ने की फिराक में थे श्रीलंका राष्ट्रपति राजपक्षे के भाई, यात्रियों ने देख किया हंगामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं